
Ola ने घोषणा कर दी है कि 15 अगस्त को वह अपनी Ola Electric Scooter के लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस स्कूटर की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी जहां सिर्फ 499 रुपये देकर आप अपनी स्कूटर को बुक करा सकते हैं। हालांकि अब तक स्कूटर के प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ओला द्वारा पहले ही जानकारी दी गई है कि यह स्कूटर काफी प्रतियोगी प्राइस में लॉन्च होगा। वहीं यह भी कहा गया है कि यदि आपको पसंद न आए तो अपने पैसे वापस पा सकते हैं। ऐसे में Ola Electric Scooter को लेकर काफी चर्चा है और हर कोई इसे बुक कराना चाहता है। यदि आप भी अपने लिए रिजर्व करना चाहते हैं तो तरीका हमने बताया है।
कैसे करें Ola Electric Scooter बुक
Ola Electric Scooter बुक करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपको https://olaelectric.com/ पर जाना है। यहां होम पेज पर ही नीचे में रिजर्व रू 499 का विकल्प मिलेगा। आपको इसी पर क्लिक करना है। इसे भी पढ़ेंः Google Pixel 5a के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, गूगल के सस्ते स्मार्टफोन कीमत से लेकर सभी खूबियां हुई लीक
क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडोज़ खुलकर आ जाएगा और वहां मोबाइल नंबर का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको अपना मोबाइन नंबर डालना है और नेक्सट करना है।
नेक्सट करने के बाद फोन पर वेरिफिकेशन ओटीपी आएगा और फिर आपको उसके डालकर नेक्सट करना है। इसके बाद आपके सामने अपना पूरा नाम और ईमेल एड्रेस भरने का विकल्प दिखाई देगा। इसे भी पढ़ेंः Honor का सरप्राइज, अचानक लॉन्च किया 8GB रैम और 64MP कैमरे वाला Honor Play 5T Pro स्मार्टफोन
इसे भरने के बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा। आप डेबीट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है। इसे भी पढ़ेंः
आपके स्कूटर की बुकिंग का मैसेज रजिस्टर फोन नंबर पर आ जाएगा। अब जब ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगी कंपनी खुद से आपको कॉन्टैक्ट करेगी।
Ola Electric Scooter की बुकिंग देश के कुल 1000 शहरों में हो रही है। हालांकि इस स्कूटर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी तो नहीं आई है लेकिन कंपनी ने बताया है कि यह 18 मिनट में 75 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।


















