
91मोबाइल्स ने गुरुवार को Honor Play5T Pro के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी। वहीं, एक दिन बाद कंपनी ने इस फोन को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस मिड-रेंज 4G स्मार्टफोन में गेमिंग को ध्यान में रखते हुए प्रोसेसर ऑफर कर रही है। इस डिवाइस को Honor ने फिलहाल अपनी घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया है। दूसरी मार्केट में डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कंपनी अपने एक और नए फोन Honor X20 5G को 12 अगस्त को लॉन्च करेगी।
Honor Play5T Pro का प्राइस
Honor Play5T Pro को केवल 8GB + 128GB वेरिएंट में आता है। इस डिवाइस की कीमत चीन में 1,499 युआन (करीब 17,200 रुपए) है। डिवाइस को मैजिक नाइट ब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर में खरीदा जा सकता है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि इस स्मार्टफोन को भारत में कब तक पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Honor Magic 3 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाई ताकत, Snapdragon 888 Plus चिपसेट से है लैस
Honor Play5T Pro का डिजाइन
Honor Play5T Pro में डिसप्ले के टॉप सेंटर पर सिंगल पंच-होल कैमरा मिलेगा। वहीं, फोन के पिछला पैनल पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा है जिसमें डुअल कैमरा और एक एलईडी फ्लैश है। साथ ही Honor Play5T Pro में पावर बटन में एक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है।
Honor Play5T Pro की स्पेसिफिकेशन
Honor Play5T Pro स्मार्टफोन में 6.6 इंच का आईफीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 94.2 प्रतिशत है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Helio G80 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा Honor Play5T Pro स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें पहला 64MP का मेन सेंसर और दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर है। जबकि इस स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Honor 50 Pro, Honor 50, Honor 50 SE स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
साथ ही यह डिवाइस Android 10 बेस्ड Magic UI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं, स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस की बैटरी 30 मिनट में 53 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। डिवाइस में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।






















