
बैटल रॉयल मोबाइल गेम BGMI भारत में खूब लोकप्रिय है। BGMI का पूरा नाम बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया है, जिसे PUBG के भारत में लॉन्च होने के बाद रिलीज़ किया गया था। यह गेम लॉन्च के साथ ही भारत में मोबाइल गेमिंग के शौक़ीन यूज़र्स के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हुआ है। यूज़र्स के बीच गेम की बढ़ती लोकप्रियता का कारण इसे लगातार मिलने वाले अपडेट हैं। BGMI गेम खेलने वाले यूज़र्स को गेम में अपने कैरेक्टर, एक्सेसरीज और आउटफ़िट से लेकर गन स्किन तक हर चीज को अपडेट करने के लिए UC (अननोन कैश) की ज़रूरत होती है। BGMI यूज़र्स को गेम के अंदर कुछ भी ख़रीदारी करने के लिए UC की ज़रूरत होती है। इस गेम में UC मिलना काफ़ी कठिन है। इसे इकठ्ठा करने में काफ़ी समय लगता है। ऐसे में आज हम आपको फ़्री में BGMI UC कैसे मिल सकता हैं इसके बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।
Google रिवार्ड्स
गूगल रिवार्ड्स पॉइंट्स के लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन में Google Opinion Rewards ऐप इंस्टॉल करनी होगी। इस ऐप को गूगल ने मार्केटिंग और सर्वे करने के लिए बनाया है। इस ऐप के जरिए आप सर्वे में हिस्सा लेकर गूगल रिवार्ड्स का हिस्सा बन सकते हैं। एक सर्वे पूरा करने पर रिवार्ड्स पॉइन्ट्स आपके Gppgle Play Balance में जुड़ जाते हैं। इन रिवार्ड्स पॉइनट्स का इस्तेमाल आप Google Play Store और BGMI में UC के लिए रिडीम कर सकते हैं। BGMI में UC खरीदने के लिए आपको ऐप ओपन कर जो भी चीज आपको चाहिए उसे सलेक्ट करें फिर पेमेंट के लिए Google Play Balance का इस्तेमाल करें।
चैनल फ़ॉलो कर जीते रिवार्डस
YouTube में कई सारे ऐसे चैनल हैं तो फॉलो करने पर BGMI UC ऑफर करते हैं। इसके साथ ही कई सारे चैनल पर कॉन्टेस्ट भी चलते हैं इनमें हिस्सा लेकर आप BGMI UC जीत सकते हैं।
थर्ड पार्टी ऐप्स
कई सारे ऐप्स इंस्टॉल किए जाने पर यूज़र्स को BGMI UC ऑफ़र करते हैं। ये ऐप्स इंडियन मोबाइल गेमर्स के बीच में काफ़ी लोकप्रिय हैं। इनमें से एक ऐप Skyesports है जो BGMI के टूर्नामेंट भी आयोजित करवाती है। इसके साथ ही कई सारे यूज़र्स फ़्री UC के लिए Rooter ऐप भी इंस्टॉल करते हैं। इसके साथ ही इंडियन गेमिंग ऐप Winzo भी यूज़र्स के बीच में काफ़ी लोकप्रिय है जो टूर्नामेंट आयोजित करती है और यूज़र्स को फ़्री यूसी ऑफ़र करती है। इन ऐप्स के साथ आपको अपनी बैंक डिटेल या फिर पेटीएम ऐप्स की डिटेल शेयर करनी पड़ती है, ऐप्स से मिले कैश से आप गेम में UC ख़रीद सकते हैं।
कस्टम रूम्स
कई फ़ेमस इंडियन गेमर्स और YouTubers के कस्टम रूम के जरिए भी UC का इंतजाम किया जा सकता है। ये कस्टम रूम्स गेमिंग टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए यूज में लाए जाते हैं। इनमें अलग अलग प्राइज मनी के गेमिंग टूर्नामेंट आयोजित होते हैं लेकिन आप UC भी जीत सकते हैं। इसके साथ ही आप Elite Royale Passes भी जीत सकते हैं। इसके साथ ही कई बार फ्री UC का भी ऑप्शन मिलता है।
Google Play Credit को UC में कैसे बदलें?
- सबसे पहले BGMI ऐप ओपन करें और अपना अकाउंट लॉगइन करें।
- होम स्क्रीन में जहां आपको कैरेक्टर दिखाई दे रहा है वहाँ पर आपको प्लस (+) का एक बटन दिखाई देगा उसे क्लिक करें।
- प्लस के आइकन पर क्लिक करते ही एक छोटी विंडो ओपन होगी यहां आपको अलग-अलग UC की क़ीमत दिखाई देगी।
- Google Play Credit के हिसाब से आप आपने UC सलेक्ट कर लें।
- इसके बाद जब आपको पेमेंट का ऑप्शन आएगा तो आपको Google Play बैलेंस को सलेक्ट करना है। इस तरह आपको गूगल पे क्रेडिट को UC में में रिडीम कर पाएंगे।