
रिलायंस का 0 रुपये वाला जियोफोन सेल के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से ईशारा कर दिया गया है कि इस दिवाली तक यह फोन उन सभी लोगों को डिलीवर कर दिया जाएगा जिन्होनें ने इसे प्रीबुक किया हुआ है। इस फोन की सेल की शुरूआत पहले ग्रामीण ईलाकों में होगी जिसके बाद यह बड़े शहरों में पहॅुंचेगा। यदि आपने भी जियोफोन को बुक किया हुआ है तो नीचे बताए गए तीन आसान से स्टेप्स फॉलो कर आप जान सकते हैं कि आपका जियोफोन कहां तक पहॅुंचा है और किस दिन तक आपको मिल जाएगा।
शुरू हुई रिलायंस के 0 रुपये वाले जियोफोन की डिलीवरी, जानें कब मिलेगा आपका फोन
जियोफोन की डिलीवरी को तीन तरीकों से ट्रैक किया जा सकता है। इसमें जियो की आॅफिशियल वेबसाइट, माय जियो ऐप और जियो द्वारा उपलब्ध कराया गया टोल फ्री नंबर शामिल है।
1. जियो वेबसाइट
जियो की आॅफिशियल वेबसाइट पर ट्रैकिंग पेज़ पर जाने के लिए यहां क्लिक करें ।
लिंक पर क्लिक करते ही आपसे आपका आॅर्डर नंबर मांगा जाएगा। यहां पर जियोफोन का आॅडर नंबर डालने के बाद ट्रैक डिटेल्स क्लिक करना है। ट्रैक बटन दबाते ही आपके जियोफोन के डिस्पेच से लेकर लोकेशन और घर पहॅुंचने की अनुमानित तारीख बता दी जाएगी।
2. माय जियो ऐप
बुक किए गए जियोफोन को माय जियो ऐप से भी ट्रैक किया जा सकता है। इसके लिए आपको उसी नंबर से जियो ऐप पर लॉगिन करना होगा जिस नंबर के जरिये जियोफोन को बुक किया गया था। माय जियो ऐप पर आॅडर नंबर सब्मिट कराने के बाद जियोफोन की ट्रैकिंग डिटेल्स बता दी जाएंगी।
सिर्फ 48 घंटों में ही शाओमी ने बना दिया यह रिकॉर्ड
3. टोल फ्री नंबर
रिलायंस जियो की तरफ से उसके कस्टमर्स के लिए टोल फ्री नंबर की भी शुरूआत की गई है। 18008908900 नंबर पर कॉल करके आप आपने जियोफोन संबधी जानकारी पर सकते हैं। इस नंबर पर आपको आॅडर नंबर के साथ ही बुकिंग के वक्त जमा कराई गई जानकारी शेयर करनी होगी।



















