भूल गए हैं फोन का Password तो इन ट्रिक से करें Unlock, सेकेंड्स में हो जाएगा काम

Join Us icon

स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारी ढेर सारी पर्सनल डीटेल्स, तस्वीरें, चैट और निजी जानकारी मौजूद होती है। इसलिए हम फोन पर पासवर्ड या पैटर्न लॉक लगाकर रखते हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह बहुत अच्छा है लेकिन कई बार पासवर्ड लगाकर उसे भूल भी जाते हैं। ऐसी स्थिति में बार-बार पासवर्ड डालने पर भी फोन नहीं खुल पाता। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किसी भी फोन के पैटर्न और पासवर्ड लॉक होने के बाद भी स्मार्टफोन को अनलॉक किया जा सकता है। इसके लिए कुछ ट्रिक्स की जानकारी हम आपको देने वाले हैं।

ज्यादातर मामलों में फोन के पासवर्ड भुलने पर यूजर्स मोबाइल शॉप या स्टोर पर पहुंच जाते हैं। इस काम के लिए मोबाइल शॉप व सर्विस सेंटर वाले आपसे पैसे लेते हैं। लेकिन, हमारे द्वारा बताए जाने वाले तरीका को अपना कर आप इस परेशानी का हल घर बैठे कर सकते हैं।

emergency contact call how to use lock phone screen setting

Google device manager करेगा आपका काम आसान

गूगल डिवाइस मैनेजर से फोन को ऑनलॉक करने के लिए जरूरी है कि आपके फोन में इंटरनेट चल रहा हो, गूगल अकाउंट लॉगिन हो और GPS भी साथ में ओपन हो।

  • सबसे पहले किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर से google.com/android/devicemanager पर जाएं।
  • अपने Google अकाउंट में साइन इन करें।
  • उस फ़ोन को सिलेक्ट करें जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं।
  • ‘लॉक’ वाला ऑप्शन चुनें और नया पासवर्ड टाइप करें।
  • अब आपके फोन की स्क्रीन पर पासवर्ड पूछा जाएगा। नया पासवर्ड डालने से फोन अनलॉक हो जाएगा।

Factory resetting भी है एक ऑप्सन

अगर आपके लिए ऊपर बताया गया तरीका काम नहीं कर रहा है तो आप फोन कै फेक्ट्री डाटा रसेट करके अपने फोन अनलॉक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपना अपना फ़ोन स्विच ऑफ करें।
  • एक मिनट बाद अब पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाकर रखें।
  • इससे यह फोन रिकवरी मोड में आ जाएगा। अब factory reset ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • फोन की पूरी तरह क्लीन करने के लिए Wipe Cache का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • एक मिनट इंतजार करें और अपने फोन को स्टार्ट करें।
  • अब आप पासवर्ड डाले बिना ही अपने डिवाइस को इस्तेमाल कर पाएंगे।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here