आज सैमसंग लॉन्च कर रहा है 7 धमाकेदार डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर वॉच है शामिल

Join Us icon

जैसा कि मालूम है हर साल सैमसंग अपने फ्लैगशिप सीरीज एस में नए फोन लॉन्च करता है। पिछले साल कंपनी ने गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस को पेश किया था। वहीं इस बार गैलेक्सी एस10 को आना है। पिछले कई महीनों से सैमसंग के इन फोंस की चर्चा हो रही है। हालांकि कुछ दिन पहले ही कंपनी ने मीडिया इनवाइट शेयर कर इस बात को साफ कर दिया था कि 20 फरवरी को इस फोंस को लॉन्च किया जाएगा। परंतु उस वक्त तक यह मालूम नहीं था कि इसी दिन कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन को भी पेश कर सकती है। आज सैमसंग का इवेंट अमेरिका के शहर सैनफ्रांसिस्को में होना है और अब तक कई बातें साफ हो चुकी हैं। सबसे पहले कि गैलेक्सी एस सीरीज में कंपनी 3 फोन लाने वाली है और दूसरा कि फोल्डेबल फोन का भी प्रदर्शन आज होगा। इसके अलावा कुछ और डिवाइस और एक्सेसरीज हो सकते हैं। ऐसे में कंपनी के इस इवेंट पर विश्व भर कर निगाहें लगी हैं। ऐसे आप भी चाहेंगे कि कंपनी के इस इवेंट को जरूर देंखें। तो चलिए इस बात का भी इंतजाम कर दिय गया है।

भले ही लॉन्च अमेरिका में हो रहा हो लेकिन भारत में भी घर बैठे आप इसे देख सकते हैं। अमेरिका में यह लॉन्च दिन के 11 बजे से शुरू होना है जबकि भारत में इसे आप आज रात के 12:30 बजे से देख सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए यूट्यूब लाइव के अलावा फेसबुक लाइव का भी इंतजाम किया है। आप सैमसंग के इस लॉन्च को से देख सकते है। इसके अलाव सैमसंग के यूट्यूब पेज और फेसबुक पेज से भी देखा जा सकता है।

सैमसंग डॉट कॉम से देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सैमसंग यूट्यूब पेज से देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सैमसंग के फेसबुक पेज से देखने के लिए यहां क्लिक करें।

हालांकि आज इनका ग्लोबल लॉन्च है लेकिन 6 मार्च को भारत में इन फोंस को लॉन्च किया जाना है। इस बारे में हमने एक्सक्लूसिव जानकारी कुछ दिन पहले ही दी थी।

क्या होगा लॉन्च

1.सैमसंग गैलेक्सी एस10: जैसा कि बहुत पहले से ही जानकारी आ रही है कि आज सैमसंग गैलेक्सी एस10 को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने इस बारे में अब तक कुछ बोला नहीं है लेकिन जिस तरह से लीक सामने आई हैं उससे स्पष्ट है कि गैलेक्सी एस10 तो लॉन्च होगा ही साथ में कई अन्य मॉडल भी आने वाले हैं।
exclusive-samsung-galaxy-s10-real-image-dual-punch-hole-display-quad-rear-camera-in-hindi

2.सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस: पिछले साल की तरह इस साल भी आपको सैमसंग गैलेक्सी एस10 का बड़ा संस्करण गैलेक्सी एस10 प्लस देखने को मिलेगा। अब तक मिले लीक के अनुसार इसमें डिसप्ले और कैमरा सहित कुछ अन्य अडवांस फीचर मिलेंगे।

3.सैमसंग गैलेक्सी एस10ई: यह पहली बार है जब सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज में एक साथ 3 मॉडल पेश करने वाली है। खबर है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस10ई लाने वाली है जो छोटा संस्करण होगा। कीमत के लिहाज से भी यह थोड़ा कम होगा। 91मोबाइल्स को ने कुछ दिन पहले एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि ये फोन भारत में भी लॉन्च होंगे। ये तीनों मॉडल भारत में आने वाले हैं।
Samsung Galaxy S10 series and foldable phone’s price and release details
4.सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी: सैमसंग गैलेक्सी एस10 का एक 5जी मॉडल भी आज लॉन्च हो सकता है। हालांकि 5जी फोन भारत में आएगा या नहीं इस बारे में अभी थोड़ा सस्पेंस बरकरार है।

5.सैमसंग फोल्ड: पिछले साल सैमसंग ने एक इवेंट के दौरान गैलेक्सी फोल्ड फोन का प्रदर्शन किया था लेकिन वह फोन अब तक लॉन्च नही हुआ है। वहीं कुछ दिन पहले ही यह स्पष्ट हो गया है कि इसे फोल्ड नाम से लॉन्च किया जाएगा और सबसे खास बात की यह फोन आज ही प्रदर्शित होगा। कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को भी प्रदर्शन करने वाली है। हालांकि यह सेल के लिए कब से उपलब्ध होगा इस बारे में जानकारी अभी नहीं है।
samsung foldable phone galaxy unpacked to launch on 20 february in hindi
6.सैमसंग गैलेक्सी वॉच एडिशन: सैमसंग के इस इवेंट में वियरेबल भी चर्चा बटोरेगा। कंपनी आज अपने नए गैलेक्सी वॉच एडिशन से पर्दा उठा सकती है। पिछले साल तक गियर वॉच लॉन्च किया गया था लेकिन इस बार गैलेक्सी वॉच एडिशन कहा जा रहा है।

6.सैमसंग गैलेक्सी बड्स: एप्पल की तरह सैमसंग भी इस बार वायरलेस इयर बड्स पेश करने वाली है। अब तक जो लीक सामने आए हैं उसके अनुसार कंपनी द्वारा इसे गैलेक्सी ईयरबड नाम से पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here