6जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर काम करेगा एचटीसी यू

Join Us icon

एचटीसी ओसियन नाम से लगातार चर्चा का विषय बने रहने के बाद कंपनी के इस फोन की जानकारी सामने आ गई है। ताजा खबर में एचटीसी के इस फोन की फोटो के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। लीक में इस स्मार्टफोन को एचटीसी यू नाम दिया गया है।

एंडरॉयड हैडलाईन्स ने एक खबर के माध्यम से एचटीसी यू की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार एचटीसी यू कंपनी का एक फ्लैगशिप फोन होगा जिसे 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड होगी।

htc-u-1

लीक हुई फोटोज़ पर गौर करें तो इसे सुपर स्लिम बेज़ल से लैस कहा जा सकता है। इसमें नीचे की ओर जहां डुअल स्पीकर्स के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि फोन की वॉल्यूम की और पावर बटन टच सेंसिटिव हो सकते हैं।

फीचर फोन मे भी चलेगी ट्रू-कॉलर ऐप, एयरटेल ने किया करार

रिपोर्ट के अनुसार एचटीसी अपने इस फोन को एंडरॉयड नुगट पर पेश ​करेगी जो जीपीयू 540 के साथ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। उम्मीद की जा रही है ​इसे 4जीबी या 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

मीजू प्रो 7 की फोटो लीक, बड़ी स्क्रीन के साथ डेका-कोर प्रोसेसर पर जल्द हो सकता है लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में रियल टाईम एचडीआर फीचर से लैस 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि मई या जून के माह में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है।