16 मई को होगा लॉन्च एचटीसी यू, जिसमें होगी 128जीबी मैमोरी

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी के आने वाले फ्लैगशिप फोन एचटीसी यू को लेकर अब तक जहां लीक्स सामनें आ रहे थे वहीं अब कंपनी ने इस फोन के लॉन्च की तारीख जारी कर दी है। कंपनी ने अपने ट्वीटर अकांउट के माध्यम से बताया है कि एचटीसी यू को 16 मई को पेश किया जाएगा।

डुअल कैमरे के साथ आॅनर 9 की तस्वीरें आई सामनें

एचटीसी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर पांच सेंकड का टीज़र पब्लिश करते हुए एचटीसी यू के लॉन्च की जानकारी दी है। एचटीसी ने ट्वीट करते हुए ‘स्क्वीज़ फॉर द ब्रिल्यन्ट यू’ टैगलाईन के साथ फोन की लॉन्च डेट और समय बताया है। 16 मई को एचटीसी यू को ताईपे, न्यूयार्क और लंदन में पेश किया जाएगा, उसके बाद यह अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा।

एचटीसी यू की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन ऐज सेंस टेक्नोलॉजी पर पेश किया जाएगा। 5.5-इंच क्यूएचडी स्क्रीन के साथ यह फोन मेटल फ्रैम से लैस होगा।

htc-u-2

इस स्मार्टफोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसे 64जीबी और 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। एचटीसी का यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ एचटीसी सेंस 9 पर आधारित होगा तथा स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा।

स्वाईप लाया है 4,000 रुपये से भी कम के बजट में 4जी वोएलटीई फोन, जानें क्या है इस फोन में खास

आगामी 16 मई को एचटीसी यू के लॉन्च के बाद ही फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठेगा तथा किस देश में इस फोन की कीमत क्या होगी, इसकी जानकारी प्राप्त होगी।