हुआवई एंजॉय 7 की जानकारी हुई लीक, देखें स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई ने मीड रेंज में एंजॉय7 प्लस पेश किया था। वहीं अब खबर सामनें आ रही है कि कंपनी जल्द ही इसी फोन को दूसरा वर्ज़न एंजॉय 7 प्रस्तुत करने जा रही है। नए लीक में हुआवई के इस फोन की फोटोज़ और अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

जानें नोकिया 5 के 5 शानदार फीचर्स

स्लैशलीक के हवाले से आई खबर के मुताबिक हुआवई एंजॉय 7 को कंपनी द्वारा 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर उतारा जाएगा जिसका बैक पैनल मैटल का होगा। यह फोन ईएमयूआई 5.1 सपोर्टेड एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करेगा।

huawei-enjoy-7-1

लीक के मुताबिक इस फोन को दो ​वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जिसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

जानें नोकिया 6 की 20 बड़ी बातें, क्यों खास है यह फोन

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 3,020एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार इस हुआवई एंजॉय 7 के 2जीबी रैम वेरिएंट को तकरीबन 10,500 रुपये तथा 3जीबी रैम वेरिएंट को तकरीबन 12,300 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जा सकता है।