Huawei Nova 16 5G फोन 50MP Selfie कैमरा, 7000mAh बैटरी और OLED स्क्रीन के साथ चीन में लॉन्च

Join Us icon

हुआवई ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नई ‘नोवा 16’ सीरीज पेश कर दी है। इस सीरीज के तहत चार नए स्मार्टफोन Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra लॉन्च किए गए हैं। सीरीज के सभी स्मार्टफोन मॉडल्स की डिटेल आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं सीरीज के बेस मॉडल हुआवई नोवा 16 प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

Huawei Nova 16 स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई नोवा 16 5जी फोन को एंड्रॉयड आधारित HarmonyOS 6.1 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है। यह 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.50गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। हुआवई ने इस चिप में Hyperthreading टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसका मतलब की चिप का 1 फिजिकल कोर एकसाथ दो अलग अलग कामों को संभाल सकता है।

Huawei Nova 16 5G फोन 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह OLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर aluminosilicate ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। ग्राहकों को फोन में AI-powered intelligent eye प्रोटेक्शन भी मिलेगी।

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई नोवा 16 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.6 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल 3.3x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

हुआवई नोवा 16 5जी स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 7000mAh Battery दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Nova 16 स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है। यह मोबाइल IP65 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0, Wi-Fi 7 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Huawei Nova 16 प्राइस

हुआवई नोवा 16 5जी फोन को चीन में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 2999 युआन यानी 41,999 रुपये के करीब है। इसी तरह 512GB मेमोरी वाला फोन 3499 युआन यानी तकरीबन 49 हजार रुपये में लाया गया है। फोन के 1TB वेरिएंट को 3999 युआन यानी 56 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया गया है। चीन में यह 5जी फोन Sky Blue, White और Starry Black कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here