200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ Huawei nova 16s Pro लॉन्च, साथ आया nova 16s

हुआवई ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नोवा सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Huawei nova 16s और Huawei nova 16s Pro लॉन्च किए हैं। ये दोनों मोबाइल इंडोनेशिया में पेश हुए हैं जिनमें 7000mAh battery और 100W fast चार्जिंग दी गई है। वहीं सीरीज का प्रो मॉडल 200MP camera के साथ लाया गया है। दोनों स्मार्टफोंस की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Huawei nova 16s और nova 16s Pro की स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए हुआवई नोवा 16एस 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा विजन मेन कैमरा दिया गया है जो एफ/2.6 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल RYYB Periscope Telephoto सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा पोर्ट्रेट फ्रंट कैमरा दिया गया है।
हुआवई नोवा 16एस प्रो की बात करें तो यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP मेन सेंसर के साथ एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल RYYB Periscope Telephoto सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50MP Portrait सेल्फी सेंसर के साथ सपोर्टिव कलर लेंस भी लगाया गया है।
Huawei nova 16s को 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है और Huawei nova 16s Pro में 2856 × 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.84-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। दोनों स्मार्टफोंस में OLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मौजूद है। नोवा 16एस में 5500nits और नोवा 16एस प्रो में 6000nits ब्राइटनेस दी गई है।
पावर बैकअप के लिए Huawei nova 16s और Huawei nova 16s Pro स्मार्टफोंस को 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस नए 5जी फोन में Wi-Fi, Bluetooth 6 और NFC के विकल्प मौजूद हैं।
हुआवई के नए स्मार्टफोन EMUI 16 पर लाए गए हैं। प्रोसेसिंग के लिए नोवा 16एस में Huawei Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है जो 2.29GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं नोवा 16एस प्रो 5जी फोन को 2.50GHz टॉप क्लॉक स्पीड वाले Kirin 9010S ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। ये दोनों ही 12GB RAM वाले 5G फोन है जो 256GB मेमोरी सपोर्ट करते हैं।
Huawei nova 16s और nova 16s Pro की कीमत
इंडोनेशिया में हुआवई नोवा 16एस 5जी फोन को IDR 11,999,000 में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 62 हजार रुपये के करीब है। इस स्मार्टफोन को Breathing Crystal और Starry Black कलर में बेचा जाएगा। वहीं हुआवई नोवा 16एस प्रो 5जी फोन का प्राइस IDR 13,999,000 यानी 73 हजार रुपये के करीब है जिसे Isle Blue और Starry Black कलर में लाया गया है। ये हुआवई के नए फोन इंडोनेशिया में 28 अक्टूबर से बिकेंगे।