एक्सक्लूसिव: सेल्फी पॉप वाला Huawei P Smart Z आ रहा भारत, फीचर्स होंगे दमदार

Huawei ने पिछले हफ्ते ऑफिशियल तौर पर स्पेन की मार्केट में अपने P Smart Z स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, अब इंडस्ट्री सोर्स ने 91मोबाइल्स को इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही इंडियन मार्केट में पेश करने की योजना बना रही है।आपको बता दें कि P Smart Z के लॉन्च के साथ ही हुआवई कंपनी ने भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन सेग्मेंट में एंट्री कर ली है।
Huawei P Smart Z की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ अल्ट्रा फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई ओएस के साथ ईएमयूआई 9 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के किरीन 710एफ चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: Huawei Mate 30 Pro चार रियर कैमरे और सुपरचार्ज टेक्नॉलजी के साथ होगा लॉन्च
हुआवई की ओर से P Smart Z को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हुआवई का यह फोन डुअल सिम के साथ ही 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएम की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Huawei Y9 Prime 2019 की असली फोटो हुई वायरल, ट्रिपल रियर कैमरे का हुआ खुलासा
Huawei P Smart Z की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन है। सबसे पहले इसके फोटाग्राफी सेग्मेंट की ही बात करें तो यह एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर आता है और फोटो क्लिक करता है।
इसी तरह फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां एलईडी फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। Huawei ने P Smart Z के कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है जो स्वयं ही फोटोग्राफी के लिए जरूरी सभी आस्पेक्ट को जज करके बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है।