26 मार्च को आ रही है हुआवई पी30 सीरीज़, सैमसंग को मिलेगी सीधी टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/12/Huawei-P30-Pro-render-based-on-case-leaks-1.jpg

सैमसंग ने कल ही टेक मंच पर अपनी बहुप्रतीक्षित गैलेक्सी एस10 स्मार्टफोन सीरीज़ को पेश किया है। सैमसंग ने गैलेक्सी एस10, एस10+ और एस10ई को लॉन्च किया है। बेहद ही शानदार डिजाईन और दमदार कैमरा व प्रोसेसर वाली इस स्मार्टफोन सीरीज़ की हर ओर चर्चा हो रही है। लेकिन इन्हीं चर्चाओं के बीच हुआवई का नाम भी तेजी से उठ रहा है। हुआवई ने घोषणा कर दी है कि कंपनी अपने वाली 26 मार्च को अपनी ‘पी30 सीरीज़’ से पर्दा उठाने जा रही है। हुआवई की पी30 सीरीज़ की सीधी टक्कर सैमसंग की गैलेक्सी एस10 सीरीज़ से होने वाली है।

हुआवई ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी 26 मार्च को अपनी पी30 सीरीज़ टेक मंच पर पेश कर देगी। हुआवई ने बताया है कि 26 मार्च को कंपनी पेरिस में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से हुआवई की आने वाली पी30 वैश्विक टेक बाजार में कदम रखेगी। हुआवई ने हालांकि यह आफिशियली तौर पर नहीं बताया है कि पी30 सीरीज़ के तहत कितने और कौन कौन से फोन लॉन्च किए जाएंगे, लेकिन अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पी30, पी30 प्रो और पी30 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

सबसे बड़ी ताकत होगा कैमरा

हुआवई पी30 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले पी30 प्रो स्मार्टफोन को क्वॉड रियर कैमरे सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर देखने के मिल सकते हैं। इसी तरह हुआवई पी30 और पी30 लाईट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। एक लीक के मुताबिक पी30 के बैक पैनल पर 40-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 20-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। यानि कुल मिलाकर 68-मेगापिक्सल की ताकत।

5 मार्च को लॉन्च होगा 48-एमपी कैमरे वाला ओपो एफ11 प्रो

ऐसा होगा डिजाईन

हुआवई पी30 प्रो को सैमसंग गैलेक्सी एस10+ की ही तरह पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। हालांकि कुछ लीक्स में हुआवई पी30 के स्मार्टफोंस को वॉटरड्रॉप नॉच से भी लैस बताया गया है। ऐसे में हो सकता है कि पी30 लाईट में वॉटरड्रॉप नॉच हो तथा पी30 व पी30 प्रो में पंच-होल डिसप्ले देखने को मिले। लीक्स के अनुसार हुआवई अपनी पी30 सीरीज़ को क्वॉडएचडी ओएलईडी डिसप्ले पर पेश करेगी।

पावरफुल रैम व प्रोसेसर

हुुआवई पी30 का 8जीबी रैम व 512जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट लीक में सामने आ चुका है। साफ है कि कंपनी पी30 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। ऐसे में हुआवई पी30 सीरीज़ में 10जीबी या इससे ज्यादा की रैम मैमोरी भी देखने को मिल सकती है। लीक में कहा जा रहा है कि यह फोन हुआवई के दमदार चिपसेट किरीन 980 पर पेश किया जा सकता है।

रियलमी 3 में होगा मीडियाटेक का दमदार चिपसेट पी70, जल्द लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन

हुआवई की ओर से पी30 सीरीज़ की लॉन्च डेट के अलावा अभी अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि ग्लोबल लॉन्च के बाद जल्द ही यह ताकतवर स्मार्टफोन सीरीज़ भारत का भी रूख करेगी। हुआवई पी30 सीरीज़ के जुड़ी अन्य जानकारी भी जल्द ही आपको दी जाएगी।