Huawei भी ला रही है अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन, Xiaomi और Oppo से भी ज्यादा होगा एडवांस

पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोंस की दुनिया में काफी बदलाव देखने को मिला है। स्मार्टफोन के कैमरे वॉटरड्रॉप नॉच, पॉप-अप और स्लाईडर पैनल से होते हुए पंच-होल तक आ पहुॅंचे है। एक तकनीक और भी एडवांस होने वाली है इन-डिसप्ले कैमरे के रूप में। Oppo और Xiaomi अपनी इस तकनीक का प्रदर्शन कर चुकी है और इस लीग में एक और नया नाम Huawei का भी जुड़ने जा रहा है। Huawei का एक पेटेंट सामने आया है जिसमें कंपनी के आगामी इन-डिसप्ले कैमरे वाले फोन का खुलासा हुआ है।
Huawei भी अंडर-डिसप्ले कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है और इसका डिजाईन व रूप-रेखा तैयार की जा चुकी है। कंपनी ने जर्मन पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस में अपने इस आगामी डिवाईस का पेटेंट फाइल कराया है। टेक वेबसाइट विनफ्यूचर ने इस पटेंट की जानकारी अपनी रिपोर्ट में पब्लिश की है जिसमें पेटेंट फोटोज़ को भी शेयर किया गया है। इस फोटोज़ में Huawei के अंडर-डिसप्ले कैमरे वाले फोन का सेटअप साफ देखा जा सकता है।
Huawei का यह अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन Oppo और Xiaomi द्वारा दिखाए गए फोन से अलग है। इन दोनों कंपनियों के फोन में अंडर-डिसप्ले कैमरा जहां डिसप्ले के बीच में दिखाया गया था वहीं हुआवई के इस फोन में सेल्फी कैमरा उपरी बाईं ओर दिया गया है। पहले सामने आए अंडर-डिसप्ले कैमरे वाले फोन्स में सेल्फी कैमरा इनविज़िबल रहता था जब्कि हुआवई के इस फोन में कैमरे की आउटलाईन डिसप्ले ऑफ रहने पर भी दिखाई देगी।
मल्टी-टास्किंग होगी कैमरा प्लेसमेंट
पेटेंट से पता चला है कि सिर्फ प्लेटमेंट ही नहीं बल्कि कई मायनों में यह फोन अन्य अंडर-डिसप्ले कैमरे वाले फोंस से अलग होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि Huawei इस फोन में लिए यूजर इंटरफेस में भी खास बदलाव करेगी। जिस कॉर्नर पर फ्रंट कैमरा होगा उस जगह को कंपनी कई अलग अलग चीजों में यूज़ करेगी। जैसे सेल्फी की कमांड दिए जाने पर फ्रंट कैमरे की जगह पर एआई मोड का टेक्स्ट दिखेगा यह भी पढ़ें : Xiaomi ला सकती है 100-एमपी कैमरे वाला फोन, Realme का 64-एमपी छूटेगा पीछे
इसी तरह फोन कॉल के दौरान अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरा लेंस की जगह यानि स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर कॉल की इंफो दिखाई देगी जिसमें कॉल ड्यूरेशन का टाईम रहेगा। इसके अलावा फोन के अन्य यूज़ के दौरान भी सेल्फी कैमरे की जगह पर नेटवर्क सिग्नल व अन्य नोटिफिकेशन्स दिखाई देगी। किसी भी स्पेशल नोटिफिकेशन्स को कैमरा रिंग के अंदर दिखाया जाएगा। यह भी पढ़ें : 19 जुलाई को लॉन्च होगा Oppo K3, 8जीबी रैम व पॉप-अप कैमरे के साथ कीमत भी होगी कम
Huawei इस अंडर-डिसप्ले कैमरे वाले फोन को कब तक बाजार में लाएगी इस बारें में तो अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ मोबाइल जगत में बड़ा बदलावा करने वाली है। बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अंडर-डिसप्ले कैमरे वाले फोन को लॉन्च करने की रेस में बाजी कौन मारता है। Huawei या Oppo या फिर Xiaomi.