
कुछ समय पहले ही हुआवाई वाई7 (2019) की स्पेसिफिकेशन्स लीक हुईं थीं। वहीं, अब कंपनी ने हुआवाई वाई7 (2019) को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने डिवाइस को फिलहाल वियतनाम की मार्केट में लॉन्च किया गया है। लेकिन, जल्द ही यह हैंडसेट भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में भी दस्तक दे सकता है। वाटर ड्रॉप-शेप नॉच के साथ पेश किया गए हुआवई वाई7 (2019) का लुक और डिजाईन काफी शानदार है। वहीं, कीमत के हिसाब से यह डिवाइस यूजर्स को बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स भी प्रदान करता।
कीमत और उपलब्धता
हुआवाई वाई7 (2019) को कंपनी ने वियतनाम में सोशल मीडिया के माध्यम से पेश किया है। अगर बात करें इसकी कीमत की तो यह वियतनाम की मार्केट में वीएनडी 39,90,000 (लगभग 11,900 रुपए) है। स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
ये हैं ऑनर वी20 के टॉप 5 फीचर्स
वहीं, 6 जनवरी से पहले हैंडसेट को खरीदने वाले यूजर्स को उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि डिवाइस को जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है।
भारत में जल्द लॉन्च होगा 48-मेगापिक्सल कैमरे वाला ऑनर वी20, इसमें है 3डी कैमरा
हुआवाई वाई7 (2019) की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
वाई7 (2019) की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा है 1.8गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करेगा।
कंपनी ने हुआवई वाई7 (2019) 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं, फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हुआवई वाई7 (2019) के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिलेगा। वाई7 (2019) को हुआवई 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।



















Comments are closed.