10 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा चार कैमरा वाला हुआवाई वाई9 (2019) स्मार्टफोन

Join Us icon

हुआवाई ने सोमवार को भारत में अपने मिड-रेंज सेगमेंट के अंदर हुआवाई वाई 93 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी अपने एंट्री-लेवल फ्लैगशिप को भारत में पेश करने के लिए तैयार है। कुछ समय पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि वाई9 (2019) 7 जनवरी को पेश किया जाएगा। लेकिन, अब एक बार फिर कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजा है, जिसके अनुसार 10 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले इवेंट में इस डिवाइस को पेश किया जाएगा।

कंपनी पहले ही चीन में इस फोन को लॉन्च कर चुकी है। परंतु कुछ समय पहले हुआवई के इस फोन को अमेजन इंडिया के वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जिसके अनुसार डिवाइस को 7 जनवरी को पेश किया जाना था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अब कंपनी ने दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले इवेंट को लेकर जानकारी दी है।

huawei-y9
फिलहाल हमें हुआवाई वाई 9 (2019) की कीमत के बारे में पक्की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए जाने वाले इस डिवाइस को 15,000 रुपए के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव बेचा जाएगा।

5,000 रुपए सस्ता हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला वीवो नेक्स स्मार्टफोन, क्या वीवो नेक्स 2 को लाने की है तैयारी
चीन में यह डिवाइस पहले ही लॉन्च हो चुका है इसलिए हमें डिवाइस की कुछ और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी है। हुआवाई वाई9 में 6.5-इंच के साथ ही हुआवाई किरिन 710 प्रोसेसर होगा। साथ ही डिवाइस में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के अलावा इसमें 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज है।

जानें 10जीबी रैम वाले वीवो नेक्स डुअल डिस्पले एडिशन की 10 बड़ी खूबियां

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें 16-मेगापिक्सल एफ2.0 प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल एफ2.4 डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट पर 13+2-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा वाई9 2019 ईएमयूआई 8.2 बेस्‍ड एंड्रायड 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें