Realme ने चला बड़ा दांव, लॉन्च कर दिया इंडिया Realme 8 5G का नया वेरिएंट

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारत का अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस फोन को लॉन्च कर कंपनी ने OPPO A53s से इंडिया के सबसे सस्ते फोन होने का तमगा छीन लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि कंपनी ने कौनसे 5G फोन को पेश किया है तो हम आपको बता दें कि कंपनी ने ज्यादा मेहनत न करते हुए हाल ही में पेश किए गए Realme 8 5G के नए वेरिएंट को लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट में यूजर्स को 4GB+64GB स्टोरेज का का ऑप्शन मिलेगा, जिसके लिए ग्राहकों को महज 13,999 रुपए ही चुकाने होंगे। आइए आगे जानते है इस फोन में और क्या बदलाव किए गए हैं।

इंडिया का सबसे सस्ता 5G फोन

कंपनी ने रियलमी 8 5G में नए रैम और स्टोरेज ऑप्शन के बाकी सभी स्पेसिफिकेशंस पहले की तरह ही रखी हैं। फोन में 6.5-इंच 90Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 700, 48MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी है। आइए आगे आपको फोन की कीमत के अलावा सेल डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

realme-8-5g-pros-and-cons-know-before-the-buy

Realme 8 5G की कीमत और सेल डेट

Realme 8 5G के नए 4GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 13,999 रुपए है। इस नए वेरिएंट की सेल 18 मई को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। कंपनी MobiKwik पेमेंट पर 200 रुपये तक का 10 प्रतिशत कैशबैक और फ्रीचार्ज पेमेंट पर 75 रुपये का कैशबैक दे रही है। Realme 8 5G के 4GB RAM + 128GB वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपए है। हैंडसेट रियलमी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

Realme 8 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

Realme 8 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080p+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। परफॉर्मेंस की बात करें तो रियलमी का यह 5G स्मार्टफोन Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस चिपसेट को लेकर सबसे अच्छी बात है कि यह 7nm चिपसेट है। वहीं Helio G95 चिपसेट 12nm पर बना है।

realme-8-5g-india-launch-price

Realme 8 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने 18W का चार्जर दिया है। वहीं कंपनी ने इस फोन के 4G वेरिएंट में 30W का चार्जर दिया था। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है।

लेटेस्ट Realme 8 5G के कैमरा सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन के बैकपैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया है।  इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ ब्लैक एंड वाइड कैमरा लेंस और मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी बात करें तो रियलमी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here