Asia Cup 2022 Ind vs Pak : एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, ऐसे देखें फ्री

Ind vs Pak T20 Match Asia Cup 2022 Live Streaming : भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा।

Join Us icon

India vs Pakistan T20 Match Asia Cup 2022 Live Streaming : एशिया कप 2022 के मुकाबले 27 अगस्त से शुरू होंगे और फ़ाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा। Asia Cup 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होना है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला रविवार 28 अगस्त को खेला जाना है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सभी की निगाहें बनी हुई है। आज हम आपको बताएंगे कि Ind vs Pak (भारत और पाकिस्तान) के बीच होने वाले इस टी-20 मैच के लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Ind vs Pak T20 Match Free Live Streaming

भारत और पाकिस्तान समेत एशिया कप 2022 के सभी मुक़ाबले Star Sports और Disney+Hotstar में देखे जा सकते हैं। बात करें भारत और पाकिस्तान के 28 अगस्त वाले मैच की तो इसका सीधा प्रसारण शाम छह बजे से शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

Asia Cup 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच में यह हाई-वोल्टेज मुक़ाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप 2022 के आयोजन और होस्टिंग राइट इस साल श्रीलंका के पास है। श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक संकट के चलते एशिया कप के मुक़ाबले दुबई में खेले जा रहे हैं।

एशिया कप में एशिया महाद्वीप के देश हिस्सा लेते हैं। इस बार छह टीमें इस मुकाबले में खेल रही है, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान की टीम शामिल है। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान की टीम शामिल है। वहीं ग्रुप ए के तीसरी टीम के लिए हॉन्ग-कॉन्ग, यूएई, कुवैत और सिंगापुर के बीच 21 अगस्त से शुरू होने वाले हैं। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Realme और Vivo की बढ़ेंगी परेशानी

फ़्री में कैसे देखें मैच

एशिया कप के सभी मैच ऑनलाइन डिज़्नी प्लस हॉटस्टार में देखे जा सकते हैं। आज टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान के साथ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ़्री में दे रहे हैं। अगर आप फ़्री में एशिया कप के मैच देखने चाहते हैं तो हॉट स्टार वाले प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here