Indian Gadget Awards 2021: ये रहे 30,000 रुपए से कम बजट वाली कैटगरी के विजेता

Join Us icon

Indian Gadget Awards 2021 अवॉर्ड के रिजल्ट की घोषणा आज हो गई है। स्मार्टफोन से लेकर सभी गैजेट्स कैटेगरी में विनर्स की घोषणा की गई है। हम इस पोस्ट में में उन फोन की जानकारी देंगे जो कि 30,000 रुपए के अंदर आते हैं। हमने भारतीय बाजार में 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये की कीमत के बीच लॉन्च हुए कुछ फोन्स को नॉमिनी के तौर पर सिलेक्ट किया। इस कैटेगरी में iQOO Z5, Realme X7 Max, OnePlus Nord 2, POCO F3 GT, Samsung Galaxy M52 5G, Realme GT ME, Xiaomi Mi 11X, Moto Edge 20 और Xiaomi Mi 11 Lite NE 5G को शामिल किया गया था। वहीं, आज इस लिस्ट में मौजूद फोन के विजेता और रनर-अप की घोषणा हो गई है। आइए आगे आको बेस्ट फोन ऑफ 2021 (30,000 रुपए के अंदर) के विजेता की जानकारी देते हैं।

OnePlus Nord 2 बना विजेता

इस कैटेगरी में OnePlus Nord 2 5G फोन वितेजा बना। अगर बात करें फोन की मुख्य खासियतों की तो OnePlus Nord 2 5G में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 2400 x 1800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन फ्ल्यूड एमोलेड पैनल पर बनी हुई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वनप्लस नोर्ड 5जी की डिसप्ले पी3 और 410पीपीआई जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 2 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर पैनल पर एफ/2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.5 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस फोन में मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नोर्ड 2 5जी फोन में एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स615 सेंसर है।

Xiaomi Mi 11X रहा रनर-अप

Xiaomi Mi 11X में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 8जीबी रैम, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट की ताकत मौजूद है जिसके साथ 48एमपी ट्रिपल रियर तथा 20एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। Moto Edge 20 इंडिया का सबसे हल्का 5जी फोन बनकर आया था जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिसप्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट के साथ ही 108एमपी ट्रिपल रियर व 32एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here