Indian Gadget Award 2023: देखें टीडब्ल्यूएस और वियरेबल के विजेताओं के नाम

Join Us icon
Best TWS Earbuds of 2023

इस साल वियरेबल डिवाइसेस के साथ ही टेक लवर्स ने TWS यानी ईयरबड्स को भी खूब पसंद किया। इसी को देखते हुए हमने Indian Gadget Awards 2023 में Best Truly Wireless Earbuds of 2023 – Mainstream, Best Truly Wireless Earbuds of 2023 – Premium, Best Wearable of 2023 – Mainstream और Best Wearable of 2023 – Premium को अपनी अवॉर्ड कैटेगरी में रखा था, जिनके रिजल्ट आज सामने आ गए हैं। आइए आगे आपको सभी कैटेगरी के विनर्स के साथ ही बताते हैं इनमें कौन-कौन नॉमिनी थे।

इस लेख में:

बेस्ट टीडब्ल्यूएस 2023 – मेनस्ट्रीम (विजेता)

OPPO Enco Air 3 Pro

इस कैटेगरी में जीत का ताज ओप्पो एनको एयर 3 प्रो ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के सिर सजा है। इसमें 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर मौजूद हैं। इनकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 40kHz की है। साथ ही ANC फीचर है। इसके अलावा यह ईयरबड 49dB तक ANC ऑफर करता है। ईयरबड ब्लूटूथ वर्जन 5.3 स्टैंडर्ड को सपोर्ट है।

बेस्ट टीडब्ल्यूएस 2023 – प्रीमियम (विजेता)

Sony WF-1000XM5

प्रीमियम कैटेगरी में Sony WF-1000XM5 को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिसकी बदौलत यह विजेता बना। सिंगल ईयरबड पर तीन माइक्रोफोन हैं, जिनमें डेयूल फीडबैक माइक्रोफोन दिया गया है। साथ ही इसमें नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके लिए डेडिकेटेड V2 और QN2e HD नॉइस कैंसिलेशन प्रोसेसर दिया गया है।

बेस्ट वियरेबल 2023 – मेनस्ट्रीम (विजेता)

CMF Watch Pro

सीएमएफ वॉच प्रो सीएमएफ की पहली स्मार्टवॉच है, जो नथिंग के तहत कार्ल पेई के नेतृत्व में एक नव स्थापित उप-ब्रांड है। इसमें AMOLED डिसप्ले और अंतर्निहित जीपीएस शामिल हैं। इसके अलावा सीएमएफ वॉच प्रो में 410×502 रिज़ॉल्यूशन और 600+ निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 1.96-इंच AMOLED डिसप्ले है। इसके साथ कंपनी 13 दिनों की बैटरी लाइफ का दावा करती है और यह IP68 जल और धूल प्रतिरोध सर्टिफिकेशन से लैस है।

बेस्ट वियरेबल 2023 – प्रीमियम (विजेता)

Apple Watch Series 9

Apple Watch 9 में 30% बेहतर GPU और 18 घंटे की बैटरी लाइफ दी जाती है। वहीं, Apple Watch 9 सीरीज में Edge to edge retina डिसप्ले के साथ 2000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा वॉच S9 चिपसेट द्वारा संचालित है, जो A15 बायोनिक आर्किटेक्चर पर आधारित है। इससे हार्ट रेट सेंसर से मॉनिटर कर सकते हैं।

बेस्ट टीडब्ल्यूएस 2023 – मेनस्ट्रीम (नॉमिनी)

  • CMF Buds Pro
  • Realme Buds Air 5 Pro
  • OPPO Enco Air 3 Pro
  • OPPO Enco Air 3
  • OnePlus Nord Buds 2
  • Zebronics Zeb pods 1
  • OnePlus Nord Buds 2r
  • Fast Track F Pods FZ100
  • Redmi Buds 4 Active
  • Noise Buds VS102 PRO ANC
  • Noise Buds VS102 Plus
  • Boat Airdopes Flex 454 ANC
  • Boult Astra TWS
  • Truke Buds Vibe
  • POCO Pods
  • Truke BTG Neo
  • Truke Clarity 5
  • Inbase Elite
  • JBL Vibe Beam
  • Portronics Harmonics Twins S9
  • Mivi Commando X9
  • BeatXP Wave XPods

CMF Buds Pro

यह TWS ईयरफोन्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आता है जो कि IP54 सर्टिफाइड भी है। इसके अलावा इसमें 45dB एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, क्लियर कॉल एल्गोरिदम और एंटी-विंड नॉइस जैसे फीचर भी मिलते हैं।

Realme Buds Air 5 Pro

Buds Air 5 Pro को एक बार चार्ज कर 40 घंटे का बैटरी बैकअप लिया जा सकचा है। वहीं, Buds Air 5 Pro में ANC, 6 माइक्रोफोन्स और IPX5 सर्टिफिकेशन है। Air 5 Pro 11mm वूफर और 6mm प्लेनर ड्राइवर्स व ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी से लैस है।

OPPO Enco Air 3

ओप्पो एनको एयर 3 13.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवरों द्वारा संचालित है, जिसमें कनेक्टिविटी के लिए, हेडसेट एसबीसी और एएसी ब्लूटूथ कोडेक्स के सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.3 का उपयोग करता है। इसके बॉक्स में इयरफोन और चार्जिंग केस के अलावा कुछ भी शामिल नहीं है।

OnePlus Nord Buds 2

वनप्लस बड्स में ANC मिलता है। इसके अलावा, यह हीयरथ्रू फीचर के साथ भी आता है। ईयरपीस पर टच कंट्रोल हैं और सभी कस्टमाइजेशन ऑप्शन को HeyMelody ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है, जिसमें इक्वलाइजर सेटिंग्स और एक लो-लेटेंसी गेम मोड शामिल है।

Zebronics Zeb pods 1

Zebronics Zeb Pods-1 के साथ इन-ईयर डिजाइन मिलती है। Zebronics Zeb Pods-1 के साथ 13mm का डायनेमिक ड्राइवर है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन मिलता है।

OnePlus Nord Buds 2r

इस लेटेस्ट OnePlus Nord Buds 2R इयरबड्स के साथ दो स्मार्टफोन Nord 3 5G Nord CE3 5G पेश किए गए थे। OnePlus Nord Buds 2R इयरबड्स की सेल भारत में 15 जुलाई से शुरु हुई थी।

Fast Track F Pods FZ100

FZ100 को 10 मिनट चार्ज करके 200 मिनट का प्लेबैक प्राप्त किया जा सकता है। यह गेम मोड में 40ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी से भी लैस है। ईयरबड्स IPX5 वॉटर और स्वेट रेजिस्टेंस और ब्लूटूथ वर्जन 5.3 के साथ आते हैं।

Redmi Buds 4 Active

इसमें ब्लूटूथ 5.3 और IPX4 रेटिंग दी गई है जो स्पलैश और स्वेट रेस्सिटेंट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें हर ईयरबड 34mAh की बैटरी के साथ आता है जो 5 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। चार्जिंग केस 440mAh की बैटरी के साथ आता है।

Noise Buds VS102 PRO ANC

Noise Buds VS102 Pro ईयरबड्स में 11mm स्पीकर ड्राइवर्स और IPX5 रेटिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें 10 मीटर वायरलैस रेंज के लिए ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट है।

Noise Buds VS102 Plus

Noise Buds VS102 Plus में unique Flybird डिजाइन मिलता है, जिसमें 36 घंटे का प्लेटाइम मिलेगा। वहीं, इसमें IPX5 वॉटर-रेसिस्टेंट टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इस ईयरबड्स को सिर्फ 10 मिनट चार्ज कर 120 मिनट तक यूज किया जा सकता है।

Boat Airdopes Flex 454 ANC

Airdopes Flex 454 ANC 10mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा इसमें ANC टेक्नोलॉजी मौजूद हैं, जिससे बाहर का शौर नहीं आता।

Boult Astra TWS

एस्ट्रा TWS के साथ 48 घंटे के प्लेटाइम, 45 एमएस कम विलंबता और यूएसबी-सी के माध्यम से 100 मिनट के प्लेटाइम के लिए 10 मिनट की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Truke Buds Vibe

इसमें 40ms अल्ट्रा लो लैटेंसी, गेम मोड, डुअल नॉइस कैंसिलेशन और 40mAh Earbuds / 300mAh चार्जिंग केस मिलता है। इसके अलावा इस एक बार चार्ज कर 48 घंटे का प्लेबैक टाइम व टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

POCO Pods

POCO Pods में 60ms का लो लैटेंसी मोड के साथ ब्लूटूथ v5.3 मिलता है, जिसकी मदद से गूगल फास्ट पेयर कर सकते हैं। POCO Pods में इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है।

Truke BTG Neo

इस ईयरफोन को ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके स्मार्टफोन, टैबलेट, या दूसरे डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। वहीं, इसका इस्तेमाल म्यूजिक, कॉलिंग, वीडियो देखना, पॉडकास्ट सुनना, और दूसरे मल्टीमीडिया यूज में होता है।

Truke Clarity 5

वायरलेस ईयरबड्स Truke Clarity 5 के साथ 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर और 80 घंटे तक का बैटरी प्लेबैक मिलता है। इसके अलावा बड्स में छह माइक और एनवायर्नमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है।

Inbase Elite

इस ईयरफोन में Bluetooth 5.0 टेक्नोलॉडी के साथ स्मार्ट टच फंक्शन का सपोर्ट मिलतचा है। इसके अलावा इसे 5 घंटे तक चार्ज कर 480 घंटे का स्टैंडबाए टाइम मिलता है। वहीं, यह IPX5 वॉटर रेसिस्टेंट है।

JBL Vibe Beam

जेबीएल वाइब बीम ईयरबड्स IP54 रेटेड हैं, जो धूल के कुछ कणों से सुरक्षा सुनिश्चित करता है, और यह पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहता है। वहीं, जेबीएल वाइब बीम 32 घंटे का संयुक्त प्लेबैक समय प्रदान करता है, प्रत्येक ईयरबड व्यक्तिगत रूप से 8 घंटे तक चलता है।

Portronics Harmonics Twins S9

Portronics Harmonics Twins S9 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स में 30 घंटे तक का प्ले टाइम, 13mm ड्राइवर्स, बैलेंस बेस ब्लूटूथ 5.3v, टच कंट्रोल और IPX4 रेटिंग मिलती है।

Mivi Commando X9

Mivi Commando X9 ईयरबड्स ऑरोरा लाइट्स के साथ दुनिया के पहले डुअल RGB से लैस हैं, जो कलर प्रदान करते हैं। ईयरबड्स को 13 मिमी इलेक्ट्रो डायनेमिक ड्राइवरों के साथ डिजाइन किया गया है।

BeatXP Wave XPods

इन ईयरबड्स में 11mm ड्राइवर्स के साथ कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.3 और टच कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा इसमें कॉल के लिए पर्यावरणीय नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी वाला क्वाड माइक दिया जा रहा है।

बेस्ट टीडब्ल्यूएस 2023 – प्रीमियम (नॉमिनी)

  • OnePlus Buds Pro 2
  • LG Tone Free Fit TF7
  • Sony WF 1000 XM5
  • Samsung Galaxy Buds FE
  • Nothing Ear 2
  • Marshall Motif II ANC
  • Jabra Elite 10
  • Jabra Elite 8 Active

OnePlus Buds Pro 2

ईयरबड्स IP55 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं। वहीं, इसका केस IPX4 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग से लैस है। इसमें नॉइस कैंसिलेशन, गूगल फास्ट पेयर, 54MS लो लेटेंसी और spatial ऑडियो सपोर्ट मिलता है।

LG Tone Free Fit TF7

LG TONE Fit TF7 ईयरबड्स में UVnano चार्जिंग क्रैडल है जो वायरलेस ईयरबड्स को साफ रखता है। इसके अलावा यह 6mm ड्राइवर यूनिट है और यह मेरिडियन तकनीक से लैस है।

Sony WF 1000XM5

Sony WF-1000XM5 में प्रत्येक ईयरबड पर तीन माइक्रोफोन हैं, जिनमें डेयूल फीडबैक माइक्रोफोन दिया गया है। साथ ही इसमें नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके लिए डेडिकेटेड V2 और QN2e HD नॉइस कैंसिलेशन प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy Buds FE

Samsung Galaxy Buds FE TWS ईयरबड्स में टच कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें ANC भी सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें स्प्लैश रेस्सिटेंट केक लिए IPX2-रेटिंग बिल्ड दी गई है।

Nothing Ear 2

Nothing Ear 2 में ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया गया है। वहीं, धूल और पानी प्रतिरोध के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी मिलती है। इसके अलावा चार्जिंग केस में IP55 रेटिंग है। इसकी बैटरी 485mAh और हर बड 33mAh की बैटरी द्वारा सपोर्टेड है।

Marshall Motif II ANC

ईयरबड्स के बारे में सबसे खास चीज इनका सिग्नेचर मार्शल डिजाइन और ईयरबड्स के तने पर सोने की रूपरेखा के साथ काले बनावट वाले फिनिश जैसे तत्व हैं। इसके अलावा प्रत्येक ईयरबड्स का वजन लगभग 4.3 ग्राम है, जिससे यह काफी समय तक पहनने पर कानों को आराम देते हैं।

Jabra Elite 10

Jabra Elite 10 ईयरबड Dolby Atmos और Dolby हेड ट्रैकिंग सपोर्ट है। इसमें आपको 6-माइक कॉल तकनीक, 6 घंटे की बैटरी (केस के साथ 27 घंटे) और वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

Jabra Elite 8 Active

यह ईयरबड केस के साथ 27 घंटे तक चलते हैं और JabraAdvanced ANC के बारे में दावा किया जाता है कि यह कंपनी के मानक ANC तकनीक से आपके द्वारा अलग किए जा सकने वाले शोर को 2 गुना रोक देता है।

बेस्ट वियरेबल 2023 – मेनस्ट्रीम (नॉमिनी)

  • Boult Crown R Pro
  • Noise ColorFit Ultra 3
  • CMF Watch Pro
  • Redmi Watch 3 Active
  • Fasttrack Revoltt Fs 1 Pro
  • URBAN Fusion
  • URBAN Quest
  • Boat Enigma X500
  • Boat Lunar Connect Pro
  • Amazfit Pop 3S
  • Cultsport Ace X Luxe
  • Amazfit Pop 3R
  • Hammer Fit Pro
  • Fire Boltt Invincible Plus
  • Fire Boltt Cobra
  • BeatXP Unbound Era

Boult Crown R Pro

स्मार्टवॉच में राउंड डायल है जो कि 1.43 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले 466×466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें इनमें ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट भी है।

Noise ColorFit Ultra 3

वॉच 1.96 इंच की एमोलेड डिसप्ले से लैस है। वहीं, इसमें 150 से ज्यादा अन्य वॉच फैस दिए गए हैं जिन्हें आप आपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

CMF Watch Pro

इसमें 1.96-इंच AMOLED डिसप्ले है जिसमें 600 निट्स से अधिक पीक ब्राइटनेस, 410 x 502 पिक्सल का रिजोल्यूशन और 58fps की स्क्रीन रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 110 स्पोर्ट मोड भी मिलते हैं।

Redmi Watch 3 Active

इस वॉच में 1.83 इंच का एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। वहीं, इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मौजूद है। साथ ही यह ब्लूटूथ कॉलिंग कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा Mi फिटनेस ऐप के जरिए 10 कॉन्टैक्ट्स को सेव कर सकते हैं।

Fastrack Revoltt Fs 1 Pro

Revoltt FS1 Pro में 1.96 इंच की सुपर एमोलेड आर्क्ड डिसप्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें कई अन्य स्मार्ट हेल्थ फीचर्स भी हैं जिनमें स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ऑटो स्लीप ट्रैकिंग और 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं।

URBAN Fusion

इसमें 1.46-इंच सुपर ऐमोलेड, ऑलवेज-ऑन डिसप्ले, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलाव इसमें सेहत पर ध्यान रखने के लिए हार्ट रेट, ब्लड प्रैशर SpO2 और स्लीप ट्रेकिंग ऑप्शन है।

URBAN Quest

स्मार्टवॉच में 2डी कर्व्ड ग्लास, डायनामिक एनिमेटेड वॉच फेस, कलरफुल ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और मल्टी-फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन के साथ डुअल बटन वाला 1.43 इंच का सुपर AMOLED नैरो बेजल डिसप्ले मौजूद है।

Boat Enigma X500

The Enigma X500 में राउंड डायल मिलता है और इसका डिसप्ले ऐमोलेड टेक्नोलॉजी से लैस है। इतना ही नहीं इसमें 100 क्लाउड बेस्ड वॉच फेस के साथ हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लट ऑक्सिजन मॉनिटर व मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं।

Boat Lunar Connect Pro

इस स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits तक ब्राइटनेस के साथ 1.39-इंच AMOLED डिसप्ले मिलता है। इसके अलावा इसे boAt Crest ऐप में वॉच फेस स्टूडियो के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है।

Amazfit Pop 3S

स्मार्टवॉच में 410 x 502 पिक्सल रेजोल्यूशन, 2.5डी कर्व्ड ग्लास, 330पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ 1.96 इंच का एमोलेड डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लट ऑक्सिजन मॉनिटर व मल्टीपल स्पोर्ट्स का सपोर्ट मिलता है।

Cultsport Ace X Luxe

Cultsport Ace X स्मार्टवॉच में 1.96-इंच AMOLED डिसप्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल है। इसके अलावा कंपनी के अनुसार स्मार्टवॉच सिंगल चिप एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ वन-टैप पेयरिंग और BLE 5.3 तकनीक से लैस है।

Amazfit Pop 3R

इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच AMOLED डिसप्ले दी गई है। वहीं, यूजर्स को इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इतना ही नहीं वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Hammer Fit Pro

Hammer Fit Pro एक स्मार्ट फिटनेस बैंड है जो कि अल्ट्रालाइट फेशनेबल डिजाइन के साथ आता है। इसमें 0.96-इंच एलईडी कलर एचडी डिसप्ले मिलती है। वहीं, इस बैंड की मदद से अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स को देख सकते हैं।

Fire Boltt Invincible Plus

इस ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच में 1.43 इंच की ऑलवेज ऑन एमोलेड डिसप्ले मिलता है। इसके अलावा इस वॉच में 120 इन बिल्ट वॉच फैस और यूजर इंटरफेस में नेविगेट करने के लिए वॉच पर 3 बटन दिए गए हैं।

Fire Boltt Cobra

Fire-Boltt Cobra में 1.78-इंच (368 x 448 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर मिलते हैं।

BeatXP Unbound Era

Unbound Pro में 1.96-इंच सुपर ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें IP67 वॉटर रेसिस्टेंस फीचर मौजूद हैं।

Best Wearable of 2023 – Premium

  • Apple Watch Ultra 2
  • Apple Watch Series 9
  • Google Pixel Watch 2
  • Samsung Galaxy Watch 6 Classic
  • Samsung Galaxy Watch 6
  • Garmin Fenix 7 Pro
  • Garmin Epix Pro
  • Amazfit Cheetah
  • Noise Halo Plus
  • Fitbit Sense 2

Apple Watch Ultra 2

एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 वॉचओएस 10 पर कार्य करती है। वहीं, इसमें 36 घंटे की बैटरी लाइफ और लो पावर मोड में 72 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा पहली बार ग्राहक किसी भी Apple वॉच का कार्बन न्यूट्रल ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।

Apple Watch Series 9

Apple Watch 9 में 30% बेहतर GPU और 18 घंटे की बैटरी लाइफ दी जा रही है। वहीं, Apple Watch 9 सीरीज में Edge to edge retina डिसप्ले के साथ 2000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा इसमें

Google Pixel Watch 2

गूगल पिक्सल वॉच 2 में Faster Quad-core प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा Pixel Watch 2 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है AOD के साथ आती है। साथ ही Pixel Watch 2 में हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए बॉडी रेस्पॉस सेंसर, हार्ट रेटिंग सेंसर और स्कीन टेम्परेचर के लिए सेंसर से लैस है।

Samsung Galaxy Watch 6 Classic

Galaxy Watch 6 Classic के 43mm डायल में 1.3-inch का स्क्रीन और 432×432 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। 47mm डायल में 1.5-inch स्क्रीन है, जो 480×480 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली स्क्रीन है।

Samsung Galaxy Watch 6

Samsung Galaxy Watch 6 के 40mm में 1.3-inch का स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 432×432 पिक्सल है. 44mm के डायल में 1.5-inch का Super AMOLED स्क्रीन दी गई है।

Garmin Fenix 7 Pro

Fenix 7 Pro की बॉडी फाइबर रेनफोर्स्ड पॉलिमर की है। वहीं, इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है।
इन फोन में बिल्ट फ्लैश लाइट भी मौजूद है। इसके अलावा वॉच में सोलर पैनल है जिसके साथ 37 दिनों की बैटरी लाइफ का दावा किया जाता है।

Garmin Epix Pro

Garmin Epix Pro सीरीज को 42mm, 47mm और 51mm की साइज में एमोलेड डिसप्ले के साथ आती है। वहीं, इसकी बैटरी लाइफ 31 दिनों की मिलती है। वॉच वॉटर रेसिस्टेंट हैं।

Amazfit Cheetah

Amazfit Cheetah में 1.39 इंच का एचडी ऐमोलेड डिसप्ले दिया जा रहा है। यह ऑलवेज ऑन सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इस पर टेम्पर्ड ग्लास और एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी दी जाती है। स्मार्टवॉच में Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी दी गई है।

Noise Halo Plus

NoiseFit Halo Plus ऐमोलेड स्मार्टवॉच में सुपर थिन बेजल के साथ 1.46″ डिसप्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन मिलता है।

Fitbit Sense 2

Fitbit Sense 2 को हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें Fitbit की ECG ऐप PPG एल्गोरिदम के माध्यम से डिवाइस दिल से जुड़ी कई जानकारियां एकत्रित कर सकते हैं। वहीं, यह स्किन टेम्परेचर को भी माप सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here