10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 5,200mAh बैटरी और 6GB RAM वाला 5G Plus फोन Infinix Hot 60

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Infinix HOT 60 5G+ लॉन्च किया है। यह मोबाइल तगड़ी 5,200mAh बैटरी और 12GB RAM (6GB+6GB) की ताकत से लैस होकर आया है जिसमें AI की पावर भी मिलती है। नए इनफिनिक्स हॉट 60 5जी+ स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
5G+ क्या है?
5G को तो सभी जानते हैं लेकिन अगर आपने पहली बार 5जी+ का नाम सुना है तो बता दें कि यह 5जी तकनीक का उन्नत यानी एडवांस वर्ज़न है। 5G Plus यह मुख्य रूप से हाई-बैंड या मिड-बैंड स्पेक्ट्रम का उपयोग करता है और इसके चलते घनी आबादी वाले ईलाकों में बेहतर 5जी नेटवर्क और फास्ट 5जी इंटरनेट स्पीड प्राप्त होती है। 5G+ में डाटा फास्ट लोड होता है और लेटेंसी (latency) कम प्राप्त होती है।
Infinix HOT 60 5G+ प्राइस
इनफिनिक्स हॉट 60 5जी+ स्मार्टफोन 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस रेट में 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन की सेल 17 जुलाई से शुरू होगी और इस सस्ते 5जी फोन को फ्लिपकार्ट से Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 2,999 रुपये की कीमत वाला ईयरबड XE23 मुफ्त देगी वहीं साथ ही 500 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।
Infinix HOT 60 5G+ स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ HD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 7020
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 6GB Expandable RAM
- 50MP Rear Camera
- 8MP Selfie Camera
- 18W 5,200mAh Battery
डिस्प्ले
इनफिनिक्स हॉट 60 5जी+ स्मार्टफोन को 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डायनामिक स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 700निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
परफॉर्मेंस
Infinix HOT 60 5G+ एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो XOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 कोर और 2.2GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A78 कोर शामिल है।
मेमोरी
इनफिनिक्स हॉट 60 5जी+ स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 6जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह LPDDR5X RAM है। इस मोबाइल को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM (6GB+6GB) की ताकत प्रदान करती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह इनफिनिक्स मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल एलइडी रिंग फ्लैश लाइट के साथ 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो पोर्टरेट लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Infinix HOT 60 5G+ स्मार्टफोन को तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। अच्छी बात यह कि कंपनी ये वाला ओरिजनल फोन चार्जर साथ में देगी।
Infinix HOT 60 5G+ फीचर्स
- मोबाइल गेमिंग के लिए फोन को HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
- फोन कैमरा के साथ दी गई रिंग फ्लैश 10+ Modes सपोर्ट करती है।
- इनफिनिक्स हॉट 60 स्मार्टफोन ByPass Charging तकनीक से लैस है जो चार्जर से सीधे फोन को पावर देती है।
- यह Infinix AI Phone फोन है जिसमें कई एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट फीचर्स मिलते हैं।
- फोन में One Tap AI बटन लगाया गया है जो 30 से अधिक ऐप्स का क्विक एक्सेस देता है।
- इसमें ब्रांड का अपना Folax वाइस असिस्टेंट और Circle To Search जैसे फीचर दिए गए हैं।
- यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है।
- कंपनी अपने फोन के साथ 5 साल का लैग फ्री एक्सपीरियंस प्रदान करती है।