9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 4,000एमएएच बैटरी से लैस 6.2-इंच नॉच डिसप्ले वाला यह शानदार स्मार्टफोन

Join Us icon

इनफिनिक्स ने अगस्त महीने में इंडियन मार्केट में नोट 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज देश में अपने स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए कपंनी ने एक और नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। इनफिनिक्स की ओर से हॉट एस3एक्स लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है जो 1 नवंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया नॉच डिसप्ले स्मार्टफोन है। इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। हॉट एस3एक्स में 1500 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित एक्सओएस 3.3 पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉल स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 505 जीपीयू से लैस है। हॉट एस3एक्स में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

शाओमी के मैन्युफेक्चर ने बनाया सैमसंग के लिए फोन, 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी ए6एस लॉन्च

इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स 4जी फोन है जिसमें 2 सिम कार्ड तथा 1 मैमोरी कार्ड का यूज़ किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही हॉट एस3एक्स में पावर बैकअप के लिए ओटीजी सपोर्ट के साथ ​4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Comments are closed.