
स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में 4,500एमएएच बैटरी लैस स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5 लॉन्च किया था। जो अपनी बड़ी बैटरी के साथ ही अपने डिजाईन व लुक के लिए काफी पंसद किया गया था। वहीं अब कंपनी अपने इस स्मार्टफोन का एक और एडवांस वर्ज़न इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है। इनफिनिक्स की ओर से आज भारत में नया स्मार्टफोन नोट 5 स्टायलस नाम के साथ लॉन्च कर दिया गया है जो 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा
इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस सैमसंग ने नोट डिवाईस की तरह ही स्मार्ट पेन के साथ आता है जिसे कंपनी ने ‘एक्स पेन’ का नाम दिया है। यह पेन फोन को आॅपरेट करने के साथ ही फोन में पेटिंग व डिजाईनिंग करने तक प्रेजेंटेशन बनाने की क्षमता भी रखता है। इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन फुल मैटल बॉडी पर बना है। इसे 2,160 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.93-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।
इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस एंडरॅयड ओरियो आधारित एंडरॉयड वन आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी23 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए नोट 5 स्टायलस माली जी71 जीपीयू सपोर्ट करता है।
वीवो ला रही है डुअल डिसप्ले वाला फोन, लॉन्च से पहले ही फोटो हुई लीक
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल्स पर 16-मेगापिक्सल का रियर तथा सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेंसर जहां डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है वहीं सेल्फी कैमरा एफ/2.0 अपर्चर वाला है। इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलईटी सपोर्ट करता है।
इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस में सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन फास्ट चार्जिंंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस को 15,999 रुपये की कीमत पर आने वाली 4 दिसंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकेगा। वहीं रिलायंस जिसे अपने कस्टमर्स को इस फोन के साथ 2200 रुपये का कैशबैक व 50जीबी एक्स्ट्रा डाटा का आॅफर भी दे रही है।




















