दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन 3D curved स्क्रीन और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च

दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन लॉन्च हो गया है। यह कारनामा टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने कर दिखाया है और ग्लोबल मंच पर अपना नया मोबाइल Infinix Note Edge पेश कर दिया है। यह स्लीम बॉडी वाला फोन है जिसकी थिकनेस सिर्फ 7.2mm है। इसमें 6500mAh Battery, 50MP Camera और 8GB RAM लगाई गई है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
इनफिनिक्स नोट ऐज को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G610 GPU लगाया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर पेश हुआ है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।
स्क्रीन की बात करें तो Infinix Note Edge 5G फोन को 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लाया गया है। यह 3D curved स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग व 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Note Edge में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
Infinix Note Edge में कंपनी ने बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को फॉलो किया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,500एमएएच बैटरी लगाई गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यूजर्स को मोबाइल में 10W reverse टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। फोन को यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है और इस स्मार्टफोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
इनफिनिक्स नोट ऐज को कंपनी ने IP65 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे विकल्प मौजूद है। यह मोबाइल IR Blaster तकनीक से लैस है जिसके चलते फोन को ही टीवी रिमोट बनाया जा सकता है। स्मार्टफोन में JBL के स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डुअल माइक्रोफोन भी लगाया गया है।
Infinix Note Edge को ग्लोबल मार्केट में 8जीबी रैम पर पेश किया गया है जिसमें 128जीबी और 256जीबी मेमोरी दी गई है। इस मोबाइल की कीमत USD 200 से शुरू होती है जो इंडियन करंसी अनुसार 18 हजार रुपये के करीब है। कंपनी ने इस नए फोन को Green, Black, Blue और Titanium कलर में पेश किया है। इनफिनिक्स नोट ऐज इंडिया में कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
अगर आप भी 20 हजार रुपये तक की रेंज में कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं तो लेटेस्ट POCO M8 सहित स्लीम फोन Tecno Pova Slim और realme P4 को कंसीडर कर सकते हैं। टेक्नो पोवा स्लीम की थिकनेस केवल 5.95mm है जिसमें 144Hz Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है। रियलमी पी4 में 7000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं पोको एम8 5जी फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है।