सिर्फ 5,999 रुपये में बिकेगा 5,000एमएएच बैटरी और 6.1 इंच डिसप्ले वाला सस्ता Infinix Smart HD 2021 फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/12/Infinix-SMart-HD-.jpg

Infinix ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Infinix Zero 8i लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो 6 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई के बाद अब कंपनी लो बजट में भी एक नई एंट्री दर्ज कर रही है। इनफिनिक्स की ओर से एक नया फोन पेश किया जा रहा है जो Infinix Smart HD 2021 नाम के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा और इस फोन की कीमत होगी सिर्फ 5,999 रुपये।

Infinix Smart HD 2021 का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव कर दिया गया है। इस प्रोडक्ट पेज पर फोन की फोटो और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत पर से भी पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी ने फोन को बाजार में उतारने से पहले ही बता दिया है कि इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी2021 स्मार्टफोन 5,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की ब्रिकी​ फ्लिपकार्ट पर ही होगी। इ​नफिनिक्स 16 दिसंबर को फोन ऑफिशियली लॉन्च करेगी।

ऐसा है डिजाईन

Infinix Smart HD 2021 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें ‘यू’ शेप वाली छोटी सी नॉच दी गई है। स्क्रीन के तीन किनारें नैरो बेजल्स हैं तथा नीचे की ओर ​थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटपअ दिया गया है जो उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। बैक पैनल पर बीच मे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जिसके ठीक नीचे Infinix की ब्रांडिंग है। रियर पैनल पर ही नीचे स्पीकर​ लगा हुआ है तथा दाएं पैनल पर वाल्यूॅम रॉकर व पावर बटन दिया गया है। यह भी पढ़ें : Micromax का एक और नया फोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च, लो बजट में लेगा एंट्री

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Smart HD 2021 के प्रोडक्ट पेज के जरिये लॉन्च से पहले ही खुलासा कर दिया गया है कि यह स्मार्टफोन 6.1 इंच की ड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एचडी प्लस रेज्ल्यूशन वाली होगी। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी। 16 दिसंबर की दोपहर 12 बजे इस फोन से पर्दा उठा जाएगा।

Infinix Zero 8i

इनफिनिक्सल ज़ीरो 8आई की बात करें तो इस फोन को इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे Silver Diamond और Black Diamond कलर वेरिएंट में फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। फोन की फुल डिटेल, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)