4 फरवरी को इंडिया आ रहा है एक और धाकड़ मोबाइल फोन, सस्ते में देगा मस्त 5G कनेक्टिविटी

Join Us icon
Highlights

  • Infinix ZERO 5G 2023 स्मार्टफोन 4 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा।
  • यह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर पर रन करता है।
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।

इनफिनिक्स ने पिछले साल Infinix ZERO 5G 2023 नाम का एक मोबाइल फोन मार्केट में उतारा था जो 50MP Camera, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 1080 processor के साथ 33W फास्ट चार्जिंग व 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। यह मोबाइल फोन अब भारतीय बाजार में आ रहा है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 स्मार्टफोन 4 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा।

Infinix ZERO 5G 2023 Launch

इनफिनिक्स इंडिया ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि कंपनी आने वाली 4 फरवरी को भारत में Infinix ZERO 5G 2023 लॉन्च करेगी। अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी दी है। टीज़र को शेयर करने के साथ ही कंपनी ने यह भी बता दिया है कि ज़ीरो 5जी 2023 मोबाइल फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हमें उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 17 हजार रुपये के करीब होगी।

Infinix ZERO 5G 2023 Specifications

  • 6.78″ FHD+ 120Hz डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 1080
  • 50MP Rear Camera
  • 33W 5,000mAh Battery
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 ग्लोबल मार्केट में पहले से ही ऑफिशियल है इसलिए फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मौजूद है। यह मोबाइल 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो पंच-होल स्टाईल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Infinix ZERO 5G 2023 की थिकनेस महज़ 8.9एमएम है तथा इसका वज़न 201 ग्राम है।

    50MP Camera Phone Infinix ZERO 5G 2023 launched know price and specifications details

    Infinix ZERO 5G 2023 एंड्रॉयड 12 आधारित एक्सओएस 12 पर काम करता है जिसके साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह इनफिनिक्स फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ आया था जो 5 जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है। यानी जरूरत पड़ने पर यह स्मार्टफोन 13जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। इस फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी।

    यह भी पढ़ें: 6 हजार के बजट में लॉन्च हुआ 6GB RAM की ताकत वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, Redmi-Realme के उड़े होश!

    फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix ZERO 5G 2023 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    Infinix ZERO 5G 2023 launch date in india 4 february check full specifications and price

    Infinix ZERO 5G 2023 डुअल सिम फोन है जो 5जी और 4जी दोनों पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 मोबाइल फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। आशा है कि भारतीय बाजार में भी यह फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here