
इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में दो नए 5G फोन उतारे हैं। कंपनी ने Infinix Zero 5G Turbo और Infinix Zero 5G 2023 को लॉन्च किया है। ये दोनों मोबाइल फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी प्रोसेसर की पावर से लैस हैं तथा इनमें 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 50MP camera, 33W fast charging और 5,000mAh की battery देखने को मिलेगी। इनफिनिक्स ज़ीरो 5G 2023 तथा ज़ीरो 5G टर्बो की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix Zero 5G 2023 और Zero 5G Turbo Price
इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 स्मार्टफोन 17,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ है तथा इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी टर्बो को 19,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है। ये दोनों मोबाइल फोन Pearly White, Coral Orange और Submariner Black कलर में 11 फरवरी से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये दोनों ही स्मार्टफोन 8जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं।
Infinix Zero 5G 2023 और Zero 5G Turbo की specifications
- 6.78″ FHD+ 120Hz Display
- 50MP Triple camera
- 16MP Selfie camera
- 33W 5,000mAh battery
- MediaTek Dimensity 920 (Zero 5G 2023)
- MediaTek Dimensity 1080 (Zero 5G 2023 Turbo)
Infinix Zero 5G Turbo और Infinix Zero 5G 2023 स्मार्टफोन दोनों को 2460 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन पंच-होल स्टाईल वाली है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन स्क्रीन पर 500निट्स ब्राइटनेस फीचर भी मिलता है।
दोनों इनफिनिक्स स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी प्रोसेसर से लैस हैं। ज़ीरो 5जी 2023 मॉडल में जहां डिमेनसिटी 920 दिया गया है वहीं ज़ीरो 5जी टर्बो डिमेनसिटी 1080 पर काम करता है। ये दोनों स्मार्टफोन 5जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस है जिसके चलते इंटरनल 8जीबी रैम, 13जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। Zero 5G 2023 में जहां 128जीबी स्टोरेज मिलती है वहीं Zero 5G Turbo 256जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इन दोनों इनफिनिक्स मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। फोंस के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंस दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन मोबाइल फोंस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है।
Infinix Zero 5G Turbo और Infinix Zero 5G 2023 दोनों में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां इनमें साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए 33वॉट फास्ट चार्जिंग के लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। एंड्रॉयड 12, एक्सओएस 12, ब्लूटूथ 5.1, वाईफाई6 व 3.5एमएम जैसे फीचर्स इन 5जी फोंस में मौजूद हैं।















