इंटेक्स लाया है दो बेहद ही सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, कीमत सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा

Join Us icon

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने बेहद ही कम कीमत में दो 4जी वोएलटीई फोन को भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने क्लाउड सी1 और एक्वा एस1 को उतारा है जिनकी कीमत क्रमश: 3,499 रुपये और 3,999 रुपये हैं। हालांकि कीमत सुनकर आप यही सोच रहे होंगे कि फोन से स्पेसिफिकेशन भी समान्य होंगे जबकि ऐसा नहीं है। इस बजट में भी कंपनी आपको बेहतर स्पेसिफिकेशन और लेटेस्ट एंडरॉयड फोन दे रही है।

फोन के स्पेसिफकेशन की बात करें तो इंटेक्स क्लाउड सी1 में आपको 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 800×480 पिक्सल है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है लेकिन इस कम रेंज के फोन को 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैकमोरी से लैस किया गया है। इसके साथ ही फोन में 64जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

intex-cloud-c1

पैनासोनिक ने लॉन्च किया डुअल कैमरे वाला बेहद ही सस्ता फोन, इसमें है 4,000 एमएएच की बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस फोन में आपको 1,750 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए 2-मेगापिकसल का फ्रंट कैमरा और 5-मेगापिक्स्ल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ आपको फ्लैश भी मिलेगा। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है। फिलहाल प्रोसेसर की जानकारी नहीं है।

जल्द ही भारत में लॉन्च होगा मोटो एक्स4, 4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा सपोर्ट

जहां तक इंटेक्स एक्वा एस1 की बात करें तो कंपनी ने इसे 5-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। इस फोन में आपको एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसका रेजल्यूशन 854×480 पिक्सल है। इंटेक्स एक्वा एस1 भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 पर आधारित है और इसमें 1जीबी रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
intex-aqua-s1

इंटेक्टस एक्वा एस1 में पावर बैकअप के लिए 2,300 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसका वजन 157 ग्राम है। फोन में आपको 5एमपी+5एमपी का कैमरा दिया गया है। दोनों फोन आज से अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।