
लेनोवो ब्रांड मोटो ने इसी माह की शुरुआत में मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को प्रदर्शन बर्लीन में किया था। वहीं जल्द ही यह फोन अब भारत में भी आने वाला है। कंपनी ने आज इस बारे में जानकारी दी है। मोटो ने अपने ट्विटर इंडिया अकाउंट से ट्विट कर बताया है कि जल्द ही भारत में यह फोन आने वाला है। हालांकि कंपनी ने फोन का नाम नहीं शेयर किया है लेकिन एक फोटो शेयर किया है जिसे देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं।
मोटो ने अपने ट्विट में लिखा है अनुमान लगाएं। हम लोग एक संकेत दे रहे हैं। अनुभव करें, दोहरे और एक बेहतरीन डिवाइस का जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है। आपको पास है इस फोन को जीतने का मौका भी।
एक्सक्लूसिव: 20 सितंबर को लॉन्च होगा जियोनी एक्स1एस, कीमत 12,999 रुपये
इस फोन के स्पेसिफिकेशन पहले ही उजागर हो चुक हैं। मोटो एक्स4 के फ्रंट और बैक में ग्लास का उपयोग किया गया है जहां दोनों पैनल गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। मोटो एक्स4 के होम बटन पर ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और यह आईपी68 सर्टिफाइड है जो आपको पानी व धूल अवरोधक होने का भरोसा दिलाता है।
गूगल ने भारत में लॉन्च किया डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेज, अभी करें डाउनलोड
इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। एक कैमरा 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8-मेगापिक्सल का मिलेगा। वहीं बेहतर सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। मोटो एक्स4 में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको स्टॉक एंडरॉयड देखने को मिलेगा। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। जहां तक कीमत की बात है तो भारतीय बाजार में इसे 30,000 रुपये के बजट में लॉन्च होने की उम्मीद है।





















