
विनोद के पास iPhone 12 है जिसे उन्होंने पिछले साल खरीदा था। दो दिन पहले रात को अचानक उनके फोन में एक नोटिफिकेशन आता है। उस नोटिफिकेशन को देख कर वे थोड़े खुश हो जाते हैं कि यह तो iOS 15.5 का नया अपडेट है और अब फोन का परफॉर्मेंस पहले से अच्छा हो जाएगा और सिक्योरिटी भी बढ़ जाएगी। परंतु वे आने वाली परेशानी से अंजान थे। उन्होंने फोन को रात में अपडेट पर लगा दिया और सुबह तक फोन अपडेट भी हो गया। वैसे तो फोन सही से कार्य कर रहा था। परंतु कुछ देर उपयोग के बाद जब उनके iPhone 12 पर कॉल आया तो ईयरपीस से आवाज नहीं आ रही थी। पहली बार तो वे यह सोच कर रह गए कि शायद नेटवर्क की समस्या होगी। परंतु हर बार जब कॉल आने या कॉल करने पर यही परेशानी होने लगी तो से समझ गए कि फोन में खराबी आई है। हालांकि उस वक्त तक वह इसे अपनी गलती मान रहे थे लेकिन फोन को ठीक तो कराना ही था और इसे लेकर वह सर्विस सेंटर गए।
सर्विस सेंटर ने मानी Apple की गलती
विनोद जब इस फोन को लेकर सर्विस सेंटर गए तो वहां उन्हें कुछ राहत भरी बातें सुनने को मिली। पहले तो वे यही सोच रहे थे कि iPhone 12 खराब हुआ है तो ठीक कराने में भारी रकम खर्च करना होगा। परंतु सर्विस सेंटर पर जब उन्होंने अपने फोन की परेशानी के बाबत जानकारी दी तो एग्जीक्यूटिव ने उनसे कुछ देर तक फोन की जांच का समय मांगा और जब वापस आया तो उन्होंने बताया कि यह यह खराबी कंपनी की गलती की वजह से हुई है। इसलिए आपको फोन की सर्विस मुफ्त में होगी। हालांकि यहां एक बात बड़ी ही गंभीर थी कि उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए आपके फोन की स्क्रीन को बदलना होगा। इसे भी पढ़ें: 5G Spectrum Auction आज से शुरु, जानें कैसा होगा 5G सिम और किन शहरों में मिलेगा सबसे पहले सुपर फास्ट इंटरनेट
ध्यान रहे कि खराबी ईयरपीस में थी और आवाज नहीं आ रही थी लेकिन कंपनी ने स्क्रीन रिप्लेसमेंट की बात कही है और उनका कहना था कि 2-3 दिनों में आपके फोन को ठीक कर वापस कर दिया जाएगा और इसके लिए आपसे किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: नया फोन खरीदने वाले की होगी मौज, अगस्त में लॉन्च होने वाले हैं ये धाकड़ स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट
सर्विस एग्जीक्यूटिव का कहना था कि नए OS Update अपडेट के बाद इस तरह की समस्या कुछ और आईफोन 12 सीरीज के फोन में देखने को मिले हैं जिसे कंपनी अपनी गलती मानकर बिना किसी शुल्क के ठीक कर रही है।
किस अपडेट के बाद आई परेशानी
विनोद ने हमें iOS 15.5 के अपडेट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि नए iOS 15.5 अपडेट के बाद इस तरह की परेशानी आई है। हालांकि यह समस्या जब हमारे संज्ञान में आई तो इसे लेकर हमने इंटरनेट पर जांचा तो पाया कि ऐसी समस्या दूसरे लोगों को भी आ रही हैंं। एक यूजर ने ट्वीट किया है और बताया है कि यदि आपके पास iPhone 12 या 12 Pro है तो नए अपडेट के बाद आपको ईयरपीस और स्पीकर की समस्या हो सकती है। यदि आपका फोन अक्टूबर 2020 से लेकर अप्रैल 2021 के बीच निर्मित है तो फिर कंपनी इसे फ्री में ठीक करके देगी या फिर आपके फोन को मुफ्त में रिप्लेस करेगी।
If you own an #iPhone 12 or 12 Pro, having issues with your earpiece/ speaker and your phone was manufactured between Oct 2020 and April 2021. #Apple will replace/ fix it for free – any authorised Apple agent anywhere in the world should do.https://t.co/V17l6COnuh
— Shaamil (@MShaamil) July 25, 2022
क्या कहता है Apple
हालांकि इस बारे में हाल में एप्पल का कोई स्टेटमेंट नहीं दिखा। परंतु कंपनी ने अगस्त 2021 में एक बयान जारी किया था जिसमें जानकारी दी थी कि iPhone 12 और iPhone 12 Pro के ढेर सारे यूनिट में साउंड की समस्या आ रही है। ऐसे में हो सकता है कि कुछ रिसीवर मॉड्यूल कंपोनेंट् में खराबी आ गई हो। ऐसे जिन डिवाइस में ये समस्या आ रही है वे सर्विस सेंटर से इसे फ्री में ठीक करा सकते हैं।
इसे देखकर यही कहा जा सकता है कि यह पुरानी समस्या है जो फिर से यूजर्स को परेशान कर रही है। परंतु अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए समस्या का समाधान फ्री में करने को कहा है।











