200W Fast Charging की ताकत वाला iQOO 11 Pro आ रहा है इंडिया, इस दिन होगा लॉन्च! मिनटों में होगा फुल चार्ज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/iQOO-1.jpg

आईकू ब्रांड को लेकर कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अपने लेटेस्ट और पावरफुल iQOO 11 series बेहद जल्द टेक मार्केट में पेश करने वाली है। सीरीज़ के तहत iQOO 11 और iQOO 11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। वहीं अब नई अपडेट आईकू 11 प्रो इंडिया लॉन्च डिटेल्स भी सामने आ गई है। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि iQOO 11 Pro 5G Phone जनवरी 2023 में इंडिया में लॉन्च होगा यानी दो महीने के भीतर यह आईकू मोबाइल भारतीय बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।

iQOO 11 Pro India Launch

आईकू 11 प्रो इंडिया लॉन्च की जानकारी जीएसएम एरिना वेबसाइट के जरिये सामने आई है। वेबसाइट रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन अगले साल की शुरूआत में ही भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा। जनवरी 2023 में आईकू 11 प्रो 5जी फोन इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। फिलहाल फोन की कोई फिक्स लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन आशा कर सकते हैं कि जनवरी महीने में ही पावरफुल स्मार्टफोन देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि यह iQOO 11 Pro फ्लैगशिप डिवाईस के रूप में लॉन्च होगा।

iQOO 11 Pro Specifications

आईकू 11 प्रो 5जी फोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.78 इंच ई6 एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। फोन की स्क्रीन पंच-होल स्टाईल पर बनी होगी जो क्यूएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। आईकू 11 प्रो स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर ​लॉन्च किया जा सकता है तथा मोबाइल में 16 जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 512जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें: Xiaomi, Samsung, Vivo, Realme और OPPO में से किसने कमाया मुनाफा और किसने उठाया घाटा, देखें रिपोर्ट

iQOO 11 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 50MP Sony IMX866 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 14.6 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईकू 11 प्रो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।

आईकू 11 प्रो 5जी फोन को लेकर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 200वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में कदम रखेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 4,700एमएएच बैटरी देखने को मिलेगी। इस फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ फोन मिनटों में ही फुल चार्ज हो सकेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।