iQOO 16 की माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव हुई, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ होगा भारत में लॉन्च

आइकू इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने अक्टूबर महीने में आयोजित हुए IMC 2026 के मंच से अनाउंस किया था कि कंपनी अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 16 भारत में लॉन्च करेगी। वहीं अब इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव हो गई है। Amazon लिस्टिंग पर ‘कमिंग सून’ लिखा गया है जिससे साफ हो गया है कि आइकू 16 बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। इस माइक्रोसाइट पर जानकारी दे दी गई है कि iQOO 16 5G फोन Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर लाया जा रहा है।
iQOO 16 स्पेसिफिकेशन्स (चीन)
आइकू 16 अभी तक सिर्फ चीन में ही लॉन्च हुआ है और अन्य किसी देश में नहीं उतारा गया है। यह मोबाइल चाइना के बाहर 8 दिसंबर को मलेशिया में लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि मलेशिया के बाद iQOO 16 इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस की जा सकती है। अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चाइना मॉडल भी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर काम करता है और आइकू इंडिया की ओर से जानकारी दी जा चुकी है कि यही चिपसेट फोन के इंडियन मॉडल में भी दिया जाएगा।
iQOO 16 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चीन में यह मोबाइल 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.85-इंच की Samsung M16 OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा चुका है जिस पर 165Hz रिफ्रेश रेट, 3300Hz PWM डिमिंग और 10000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है जो डिवाइस को धूल और पानी से बचाव देती हैं। आइकू 16 का चाइना मॉडल LPDDR5X Ultra Pro RAM पर काम करता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर शामिल हैं।
पावर बैकअप के लिए इसमें 8,400mAh बैटरी दी गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP OmniVision OV50Q मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 32MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो चीनी मॉडल वाली ही स्पेसिफिकेशन्स iQOO 16 के इंडियन मॉडल में दी जा सकती हैं। बहरहाल पुख्ता जानकारी के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।
iQOO 16 के साथ कंपनी भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की नंबर सीरीज की पहचान परफॉर्मेंस और गेमिंग फोकस्ड स्मार्टफोन्स के रूप में रही है। लेकिन नए मॉडल में 2K 165Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी स्पेक्स के साथ आइकू 16 को एक कंप्लीट फ्लैगशिप फोन बनाने की कोशिश नजर आती है। वहीं, पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी दिलचस्प बना सकता है Qualcomm के सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर के साथ iQOO 16 एक हाईएंड स्मार्टफोन के तौर पर भारतीय बाजार में दस्तक देने की तैयारी में नजर आ रहा है।
आइकू 16 इंडिया प्राइस की जानकारी फोन लॉन्च के बाद ही मिलेगी। लेकिन मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 1 लाख रुपये से अधिक कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस के साथ आइकू 16 की सीधी टक्कर OPPO Find X10 series और Samsung Galaxy S26 series से हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में vivo X500 series सहित Motorola Signature 27 स्मार्टफोन भी इंडिया में लॉन्च हो रहा है जो प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी का हिस्सा बनेंगे।
अगर आप पावरफुल गेमिंग फोन चाहते हैं तो iQOO 16 का इंतजार किया जा सकता है। हाई रेजोल्यूशन और ब्राइटनेस वाली स्क्रीन बेहतरीन कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकती है। वहीं लंबा बैटरी बैकअप और बार बार फोन चार्ज करने को झंझट समझने वाले ग्राहकों को यह आइकू मोबाइल पसंद आ सकता है। लेकिन अगर आप आइकू 16 का इंतजार ना करते हुए अभी कोई फ्लैगशिप फोन परचेज करना चाहते हैं तो OPPO Find X10, vivo X300 Pro और Google Pixel 11 Pro XL सहित iPhone 18 Pro को चेक कर सकते हैं।