
आइकू अपनी नई ’16 नंबर सीरीज’ को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने मलेशिया में iQOO 16 series को टीज करना शुरू कर दिया है जिसके साथ ही इसके नए स्मार्टफोन मॉडल की पहली झलक भी सामने आ गई है। कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि आइकू 16 सीरीज के दो स्मार्टफोन 8 दिसंबर को मलेशिया में लॉन्च होंगे। ब्रांड द्वारा ऑफिशियल पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें iQOO 16 के साथ ही एक अन्य मोबाइल भी दिखाया गया है। लीक्स में इस फोन का नाम iQOO 16s बताया जा रहा है।
iQOO 16 सीरीज ग्लोबल लॉन्च डिटेल्स
आइकू 16 5जी फोन 29 सितंबर 2026 को चीन में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इसे चाइना के बाहर ग्लोबल मार्केट में भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से आधिकारिक जानकारी दे दी गई है कि आइकू 16 सीरीज 8 दिसंबर को मलेशिया में लॉन्च की जाएगी। सीरीज को इंस्टाग्राम पर टीज किया गया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल्स लाए जा रहे हैं जिनमें से एक iQOO 16 है लेकिन दूसरे का नाम अभी पर्दे के पीछे ही रखा गया है। लीक्स व मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दूसरा मॉडल iQOO 16s नाम के साथ मलेशियन मार्केट में उतारा जा सकता है।
कथित iQOO 16s का डिजाइन
आइकू मलेशिया की ओर से शेयर किए गए टीजर में iQOO 16 के साथ ही जो दूसरा स्मार्टफोन दिखाया गया है उसे सीरीज का छोटा मॉडल माना जा रहा है। iQOO 16s कहे जा रहे इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर चौकोर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दो बड़े रिंग कैमरा सेंसर जहां वर्टिकली प्लेस्ड हैं, वहीं साइड में छोटा थर्ड सेंसर और फ्लैश लाइट लगी है। इस कैमरा मॉड्यूल में 100X Tele Lens भी लिखा हुआ है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन इस फोन का रियर पैनल ग्लास पर बना जैसा प्रतीत हो रहा है।
कथित iQOO 16s की स्पेसिफिकेशन्स (लीक्स)
लीक्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग आइकू 16एस स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.21 GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस स्मार्टफोन को 12GB LPDDR5X RAM के साथ मलेशिया में लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए यह अपकमिंग आइकू 5जी फोन 8,000एमएएच बैटरी सपोर्ट कर सकता है और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
iQOO 16s 5G फोन में 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले दिए जाने की बात लीक में कही गई है। बताया गया है कि इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली flat OLED स्क्रीन मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए आइकू 16एस के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। बहरहाल स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है, जब कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दे दी जाती।

8 दिसंबर को मलेशिया में लॉन्च होने के बाद आइकू 16 सीरीज भारतीय बाजार में भी आएगी। लीक्स के अनुसार इसे जनवरी 2027 में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने तक कथित iQOO 16s की खूबी, खामी या इसकी मार्केट पोजिशनिंग तय करना मुश्किल है। लेकिन लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से यह हाई रिफ्रेश रेट कॉम्पैक्ट डिस्प्ले वाली इंडस्ट्री ट्रेंड का हिस्सा बन सकता है। हाई रिफ्रेश रेट से गेमप्ले भी फास्ट होता है। वहीं जो लोग बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप वाला फोन चाहते हैं उन्हें भी यह अपकमिंग आइकू फोन पसंद आ सकता है। आइकू 16एस के साथ कंपनी अपने प्रीमियम सेग्मेंट को बढ़ाने की कोशिश कर सकती है और 60 हजार से 70 हजार रुपये की रेंज में फ्लैगशिप फोन खरीदने वाले कस्टमर्स को टारगेट करने की प्रयास कर सकती है।
अगर आप जनवरी 2027 तक इंडिया में आइकू 16 सीरीज की उपलब्धता का इंतजार नहीं करना चाहते और इसी प्राइस बजट में अगर आप कोई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो OnePlus 15R, OPPO Reno 16, Samsung Galaxy S26 FE, Infinix GT 50 Pro और vivo V80 को कंसिडर कर सकते हैं। ये सभी मोबाइल बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरा के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। जनवरी 2027 से पहले इन्हें खरीदा जा सकता है।









