iQOO 16 लीक: 165Hz डिस्प्ले का दावा, दमदार चिपसेट के साथ कैमरा सेटअप पर सस्पेंस जारी

Join Us icon

iQOO अपनी नंबर फ्लैगशिप सीरीज पर तेजी से काम कर रहा है। इसमें आने वाले iQOO 16 को लेकर नई लीक डिटेल्स सामने आई हैं। जो टिप्स्टर Digital Chat Station ने दी हैं। जिसमें फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा सेटअप से जुड़ी अहम बातें पता चल गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अभी भी कुछ फीचर्स को फाइनल करने की प्रक्रिया में है, लेकिन जो जानकारी दी गई है उससे लगता है कि आगामी फोन पावरफुल फ्लैगशिप मॉडल हो सकता है।

लीक के अनुसार iQOO 16 में Qualcomm का नया SM8975 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह वही चिपसेट हो सकता है जो इस साल के टॉप-एंड एंड्राइड फ्लैगशिप्स में मिलेगा। जिससे लगता है कि हर बार की तरह अपकमिंग iQOO 16 दमदार अनुभव दे सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.85-इंच का 2K फ्लैट पैनल मिलने की बात सामने आई है। जो Samsung Display की नई “Pol-less” टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है। इस तकनीक का फायदा यह है कि यह सामान्य पोलराइजर लेयर को हटाकर ब्राइटनेस बढ़ाती है। साथ ही पावर एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाती है। सबसे बड़ी बात इसका रिफ्रेश रेट है, जिसे लेकर काफी समय से कन्फ्यूजन था। लेटेस्ट लीक के मुताबिक फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। जबकि पहले 185Hz की अफवाहें चल रही थीं। हालांकि 165Hz भी मौजूदा iQOO 15 के 144Hz से अपग्रेड हो सकता है। जो गेमिंग के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस दे सकता है।

कैमरा की बात करें तो अभी कुछ साफ जानकारी नहीं मिली है। लीक के अनुसार इंजीनियरिंग यूनिट में मिड-रेंज पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा टेस्ट किया जा रहा है, जो हाई-एंड जूम सिस्टम से थोड़ा नीचे हो सकता है। वहीं, मेन कैमरे को लेकर दो ऑप्शन पर काम चल रहा है, जिसमें एक 200MP सेंसर और दूसरा बड़ा सेंसर साइज वाला 50MP कैमरा शामिल है। इसलिए अभी साफ नहीं है कि कंपनी आखिरकार कैसा सेटअप प्रदान करेगी।

आगामी iQOO 16 प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर सामने आ सकता है, जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एडवांस कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि अभी सब लीक पर आधारित है इसलिए हम आपको और भी अपडेट देते रहेंगे। यदि आप आने वाले महीनों में तगड़ा फ्लैगशिप डिवाइस प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं और अगर जल्दी में हैं तो iQOO 15 खरीद सकते हैं यह ब्रांड का अब तक का लेटेस्ट मॉडल है। इसके विकल्प के रूप में Oneplus 15 और Samsung Galaxy S26 भी देख सकते हैं। ऐसे ही टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here