iQOO 8 सीरीज़ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ 4 अगस्त को हो सकती है लॉन्च, कंपनी ने शेयर की वीडियो

Join Us icon

iQOO ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपनी दमदार स्पेसिफिकेशन्स से iQOO 7 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज़ के तहत iQOO 7 और iQOO 7 Legend स्मार्टफोन मॉडल ने भारतीय बाजार में एंट्री ली थी जो Snapdragon 888 चिपसेट और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसी ताकत से लैस थे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि आईक्यू ब्रांड अपनी इस सीरीज़ की नेक्स्ट जेनरेशन को टेक मंच पर लाने की तैयारी कर रहा है और आने वाली 4 अगस्त को iQOO 8 सीरीज़ स्मार्टफोन मार्केट में उतारी जा सकती है।

iQOO 8 सीरीज़ लॉन्च की जानकारी ब्रांड के वेईबो पेज़ के जरिये मिली है। इस माइक्रोब्लागिंग साइट पर कंपनी ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें कोई नया प्रोडक्ट लाए जाने की बात कही गई है। आईक्यू ने हालांकि इस नए प्रोडक्ट के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार हो सकता है कि यह प्रोडक्ट iQOO 8 सीरीज़ के रूप में मार्केट में उतारा जाए। नया आईक्यू फोन आने वाली 4 अगस्त को लॉन्च होगा जो सबसे पहले चीन में लाया जाएगा। हालांकि iQOO 8 सीरीज़ के आधिकारिक नाम और इसमें शामिल होने वाले मॉडल्स की जानकारी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

iQOO 8 might launch on 4 August with 5g

iQOO 7 सीरीज़ इंडिया प्राइस

भारत में लॉन्च हो चुकी आईक्यू 7 सीरीज़ की बात करें तो इसमें शामिल iQOO 7 Legend मॉडल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 39,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरोज दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 43,990 रुपये था।

iQOO 7 की बात करें तो यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 31,990 रुपये की कीमत में लाया गया था। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज के साथ 33,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 35,990 रुपये के लॉन्च प्राइस के साथ इंडिया आया था।

iQOO 7 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन्स

सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की एमोलेड आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करते हैं जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए iQOO 7 Legend में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है तथा iQOO 7 क्वॉलकॉम के ही स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर रन करता है। iQOO 7 सीरीज़ में स्मार्टफोन 66W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट दिया है। iQOO 7 Legend स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो महज 22 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही iQOO 7 स्मार्टफोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

iQOO 8 might launch on 4 August with 5g

iQOO 7 Series स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 48MP का मेन कैमरा दिया है, जो SONY IMX598 सेंसर है। इसके साथ ही दोनों फोन में 13MP का सुपर वाइड एंगल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। दोनों फोन में तीसरा कैमरा सेंसर अलग-अलग दिया गया है। iQOO 7 स्मार्टफोन में जहां 2MP मोनो कैमरा दिया गया है, वहीं iQOO 7 Legend स्मार्टफोन 13MP का Pro Portrait Lens मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here