
iQOO 8 series के स्मार्टफोन भारत में चिपसेट की कमी के चलते लॉन्च नहीं हो पाई थी। ऐसा लग रहा है कि कंपनी अब इनके इंडिया लॉन्च में दिलचस्पी नहीं ले रही है। 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक वीवो का सब-ब्रांड अब भारत में iQOO 9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट की माने तो iQOO 9 series को भारत में 2022 के जनवरी या फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही iQOO 9 series का एक स्मार्टफोन भारत में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन iQOO 9 और iQOO 9 Pro/Legend नाम के साथ एंट्री कर सकते हैं।
iQOO ने कंफर्म किया है कि वह फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 के साथ भी स्मार्टफोन लॉन्च करेगा जो कि संभवत: iQOO 9 या iQOO 9 Pro हो सकता है। iQOO 9 स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2171A के साथ स्पॉट किया गया है। फिलहाल iQOO 9 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। हालांकि ये स्मार्टफोन iQOO 8 के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ आएगा। iQOO 9 स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Android 12 के साथ iQOO UI, बड़ा प्राइमरी कैमरा सेंसर और 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।
iQOO 8 के स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 8 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.56-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 1,080 X 2,376 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92.76 है। iQOO 8 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 SoC और Adreno 660 GPU के साथ पेश किया गया है, जिसमें 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 11-पर आधारित iQOO UI पर रन करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 120W फास्ट चार्ज और 5G कनेक्टिविटी दी गई है। यह भी पढ़ें : Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP Sony IMX598 सेंसर है, जिसके साथ 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल और 13MP पोर्टेट लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, NFC, GPS, Bluetooth v5.2, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Tesla की इलेक्ट्रिक कार के इंडिया लॉन्च से पहले स्पॉट हुए सुपरचार्जर, अगले साल तक हो सकती है Tesla Model 3 की एंट्री



















