लॉन्च से पहले Geekbench पर स्पॉट हुआ iQOO Neo 12, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/iqoo-neo-12-china-launch-date-9000mah-battery-185hz-display.jpg

iQOO Neo 12 स्मार्टफोन और iQOO Pad Pro टैबलेट कल यानी 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों डिवाइस Geekbench पर लिस्ट हुए हैं। जहां इनके प्रोसेसर, RAM, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉरमेंस स्कोर की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, दोनों डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Neo 12 की Geekbench लिस्टिंग

Geekbench डेटाबेस पर iQOO Neo 12 को मॉडल नंबर V2618A के साथ लिस्ट किया गया है। जबकि iQOO Pad Pro का मॉडल नंबर iPA2693 बताया गया है। दोनों डिवाइस Geekbench 7.0.0 पर दिखाई दिए हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO Neo 12 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,172 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,689 अंक हासिल किए हैं। वहीं, iQOO Pad Pro ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,118 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,523 अंक स्कोर किए हैं।

दोनों लिस्टिंग में Qualcomm SM8850 प्रोसेसर आइडेंटिफायर का जिक्र है। जिससे लगता Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें दो कोर 4.61GHz और छह कोर 3.63GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते दिखे हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में दोनों डिवाइस में Android 17 मिल सकता है। iQOO Neo 12 में करीब 16GB RAM और iQOO Pad Pro में 12GB RAM वाला वैरियंट होने की उम्मीद है।

iQOO Neo 12 के स्पेसिफिकेशंस

iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाली 185Hz स्क्रीन दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इसमें pTSF लाइट-एमिटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। स्क्रीन की फुल-स्क्रीन पीक ब्राइटनेस 2,200 निट्स तक होगी।

डिस्प्ले में XDR डायनामिक रेंज एन्हांसमेंट, सर्कुलर पोलराइजेशन टेक्नोलॉजी और 1-निट स्लीप स्क्रीन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन में 5,000Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 500Hz तक मल्टी-टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा।

iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप और अपडेटेड Monster Super Core Engine मिलेगा। फोन में Ice Dome कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा। जिसमें एक्टिव कूलिंग फैन शामिल है। इससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान तापमान को सही रखने में मदद मिल सकती है।

कंपनी के अनुसार, फोन चुनिंदा सपोर्टेड गेम्स को 2K रिजॉल्यूशन और 185fps पर चला सकेगा। इसके लिए सुपर-रिजॉल्यूशन और फ्रेम इंटरपोलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 50 से ज्यादा नेटिव 185fps गेम्स का सपोर्ट, फुल-सीन रे ट्रेसिंग और Q-Flex कंट्रोल्स भी मिलेंगे।

बैटरी के मामले में iQOO Neo 12 में 9,000mAh की Blue Ocean बैटरी दी जाएगी। यह सिंगल-सेल डिजाइन और पांचवीं पीढ़ी की सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। कंपनी के अनुसार, इसकी एनर्जी डेंसिटी 916Wh/L है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

iQOO Neo 12 कल होगा लॉन्च

iQOO Neo 12 और iQOO Pad Pro को कल यानी 28 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Neo 12 तगड़ा ऑप्शन बनेगा। हम आपको आधिकारिक लॉन्च की पूरी डिटेल्स कल देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।