
iQOO ने आज टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही मोबाइल फोन आईकू नियो 5 सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिन्होंने iQOO Neo 5S और iQOO Neo 5 SE नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये आईकू फोन कंपनी ने फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किए हैं जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में भी एंट्री ले सकते हैं। आगे हमनें 12GB RAM, Snapdragon 888 चिपसेट और 66W Flash Charge तकनीक से लैस आईकू नियो 5एस की फुल डिटेल्स शेयर की है।
iQOO Neo 5S की स्पेसिफिकेशन्स
आईकू नियो5एस को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। iQOO Neo5S की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है तथा स्मार्टफोन की डिसप्ले 16.7एम कलर, 397पीपीआई और 6000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो से लैस है।
iQOO Neo5S को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो ओरिजन ओएस ओशियन के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 5एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इस नए आईकू फोन में एड्रेनो 660 जीपीयू दिया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करता है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 4G का लॉन्च आया और भी करीब, सर्टिफिकेशन्स साइट्स ने साफ किया Xiaomi Phone का रास्ता
फोटोग्राफी के लिए आईकू नियो5एस में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रा लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
iQOO Neo5S एक डुअल सिम फोन है जिसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह आईकू मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए आईकू नियो5एस में 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 66वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है।
iQOO Neo 5S की कीमत
आईकू ने अपने इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। iQOO Neo 5S का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है। इसी तरह दूसरे वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB Storage तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है। चीन में इस फोन को Night Space, Sunset Canyon और Orange Light कलर में खरीदा जा सकता है।




















