
iQOO ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन का नया पोस्टर शेयर किया है। कंपनी के लेटेस्ट टीजर पोस्टर से अपकमिंग iQOO Neo 6 SE स्मार्टफ़ोन की बैटरी के बारे में जानकारी मिलती है। वीवो का सब ब्रांड iQOO का यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑफिशियल Weibo अकाउंट पर टीज किया गया है। iQOO की ओर से शेयर किए पोस्टर से पता चलता है कि iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है।
आईकू का यह फोन डुअल सेल 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने दावा किया गया है कि अपकमिंग iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन सिर्फ 30 मिनट में 100 प्रतिशत पर चार्ज किया जाएगा। इसके साथ ही चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी ने दावा किया है कि उसके अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में यूज़र्स को शानदार बैटरी लाइफ़ मिलेगी।
iQOO ने यहां तक दावा किया है कि इस फ़ोन में सिंगल बैटरी पर Honor of Kings के 24 मैच खेले जा सकते हैं या फिर 19 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। आइकू का अपकमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन UFS 3.1 स्टोरेज और UFS Deep Defragmentation 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi के अपकमिंग Redmi Note 11T और Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन 3C पर हुए लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
iQOO Neo 6 SE स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
लीक रिपोर्ट्स की माने तो iQOO Neo 6 SE स्मार्टफोन में 6.62 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। आइकू के अपकमिंग स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स iQOO Neo 6 जैसी होंगी, जो कि Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया गया है। आइकू का अपकमिंग स्मार्टफोन 6 मई 2022 को लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 की लॉन्चिंग से पहले इमेज हुई लीक, जानें कैसा है डिजाइन और क्या होंगी खूबियां




















