iQOO Pad Pro चीन में लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस

iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग टैबलेट iQOO Pad Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया है। जिसमें फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर और गेमिंग के लिए अलग चिप दी गई है। इस टैबलेट में 8.8-इंच डिस्प्ले, 9,020mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे iQOO Pad Pro की कीमत और सभी फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
iQOO Pad Pro के स्पेसिफिकेशंस
iQOO Pad Pro में 8.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिस पर 1440 × 2304 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 165Hz तक रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 80,00,000:1 है। टैबलेट की मोटाई सिर्फ 5.74mm है और इसका वजन 298 ग्राम रखा गया है। इसमें सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर भी दिए गए हैं।
iQOO Pad Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ iQOO की Q3 गेमिंग चिप दी गई है। इसके साथ QNSS सुपर-रेंडरिंग इंजन मिलता है। जो सपोर्टेड गेम्स में 2K सुपर-रिजॉल्यूशन, फुल-सीन रे ट्रेसिंग और लॉसलेस सुपर-फ्रेम फीचर उपलब्ध कराता है। इसमें LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज है।
गेमिंग के लिए टैबलेट में डार्क एरिया एन्हांसमेंट फिल्टर मिलता है। इसमें बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए अल्ट्रा-सेंसिटिव टच जोन, एज एंटी-मिस्टच और मल्टी-फिंगर टच में होने वाली दिक्कतों को कम करने वाले फीचर्स भी हैं।
iQOO Pad Pro में अल्ट्रा-लेवल आइस डोम क्वाड-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 30 × 30× 3.5mm का एक्टिव फैन है। जो 0.94 CFM तक एयरफ्लो देता है। इसके साथ डुअल वेपर चैंबर, बायडायरेक्शनल एयर इनटेक और हाई-कंडक्टिविटी ग्रेफाइट का उपयोग किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसका कुल हीट डिसिपेशन एरिया 23,000mm² से ज्यादा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलता है। जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। iQOO Pad Pro में 9,020mAh की बैटरी दी गई है। जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Gen 2 पोर्ट मिलता है। टैबलेट में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
iQOO Pad Pro की कीमत
iQOO Pad Pro को चीन में पांच स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 4,299 युआन (लगभग 61,300 रुपये) है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज 4,699 युआन (लगभग 67,300 रुपये) में आता है।
iQOO Pad Pro के 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 5,099 युआन (लगभग 72,200 रुपये) है। टैबलेट का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज 5,399 युआन (लगभग 77,200 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, टॉप वैरियंट में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। जिसकी कीमत 5,799 युआन (लगभग 82,900 रुपये) है। ये भारतीय रुपये में अनुमानित कीमतें हैं। भारत में टैबलेट के लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। यदि कोई अपडेट मिलेगा तो हम आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।