आईकू कंपनी ला रही है दो नए स्मार्टफोन iQOO U5 और iQOO U5X, देखें कैसी हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

iQOO कंपनी इस 20 दिसंबर को iQOO Neo5 SE स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 778G SoC से लैस होगा। वहीं आज इस फोन के बाजार में आने से पहले आईकू ब्रांड का एक और नया डिवाईस भी सामने आ गय है जिसका नाम iQOO U5 बताया गया है। आईकू यू5 चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर स्पॉट हुआ हैे जहां पर फोन की कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

iQOO U5 की स्पेसिफिकेशन्स

इस नए आईकू फोन को 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले से लैस बताया गया है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। टेना के अनुसार यह मोबाइल फोन एंडरॉयड ओएस के साथ 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक डायमनसिटी 810 चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन में 8 जीबी की रैम मैमोरी और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात इस नई लिस्टिंग में सामने आई है।

iQOO U5 and iqoo U5X 5g Phone specs leaked launch soon
iQOO 8

iQOO U5 को लेकर जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर जहां 50 मेगापिक्सल का होगा वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट दिए जाने की बात का खुलासा रिपोर्ट में हुआ है। इस फोन को लेकर बताया गया है कि कंपनी इसे 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारेगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।

iQOO U5X

आईकू यू5 के साथ ही इस सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन की चर्चा इंटरनेट पर हो रही है जिसका नाम आईकू यू5एक्स बताया गया है। लीक की मानें तो यह फोन दो मॉडल्स में लॉन्च होगा जिनमें 4जी और 5जी शामिल रहेंगे। iQOO U5X 4G मॉडल में जहां मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है वहीं iQOO U5X 5G को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here