iQOO Z11 Lite 5G की Amazon लिस्टिंग लाइव, Dimensity 6300 चिपसेट और Dynamic Light जैसे कई फीचर्स कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/iqoo-z11-lite-5g-amazon-listing-specifications-price.jpg

iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी Amazon लिस्टिंग को अपडेट किया गया है। जिससे फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। बता दें कि कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Z11 Lite 5G को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। आइए, फोन को लेकर अब तक आई फुल डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z11 Lite 5G के फीचर्स कंफर्म

Amazon पर सामने आई जानकारी के अनुसार, iQOO Z11 Lite 5G को Midnight Blue और Solar Flame कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर कंपनी ने Dynamic Light कैमरा मॉड्यूल के पास ही दी है। यह फीचर कॉल और नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग मल्टी कलर लाइट इफेक्ट दिखाएगा, जिससे फोन का रियर डिजाइन काफी अलग नजर आएगा।

कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि iQOO Z11 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। iQOO के अनुसार, इस चिपसेट के साथ फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 579K+ का स्कोर हासिल किया है। इससे लगता है कि यह डिवाइस बजट सेगमेंट में बेहतर परफॉरमेंस देगा।

AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर

iQOO Z11 Lite 5G में कंपनी कई AI फीचर्स भी देने वाली है। Amazon लिस्टिंग के अनुसार, फोन में AI Creation और AI Captions जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इनकी मदद से यूजर्स फोटो क्रिएशन और कंटेंट कैप्शन से जुड़े काम आसानी से कर सकेंगे।

iQOO Z11 Lite 5G के लीक स्पेसिफिकेशन

Amazon पर सामने आई डिटेल्स के अलावा फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 से 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलने की संभावना है। फोन को 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G की संभावित कीमत

iQOO ने अभी तक Z11 Lite 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत करीब 22 से 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है। इस कीमत में फोन का मुकाबला Redmi, Realme, Poco और Samsung के 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में बेहतर परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और अलग डिजाइन वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 24 जुलाई को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।