iQOO Z11 Turbo लॉन्च कंफर्म! OnePlus 15R की टक्कर में आएगा यह फोन

आइकू ने अप्रैल महीने में अपनी ‘ज़ेड10’ सीरीज के तहत iQOO Z10 Turbo और iQOO Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं अब कंपनी इनकी नेक्स्ट जेनरेशन और सक्सेसर लेकर आ रही है। इस ब्रांड सीरीज की चाइना प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए खुलासा कर दिया है कि बेहद जल्द iQOO Z11 Turbo सीरीज चीन में लॉन्च कर दी जाएगी।
कंपनी अधिकारी की ओर से सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स के नाम तो शेयर किए गए हैं। लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि एक से ज्यादा फोन लाए जाएंगे। हमारा मानना है कि ब्रांड की ओर से ज़ेड10 टर्बो और ज़ेड10 टर्बो प्रो के सक्सेसर के रूप में iQOO Z11 Turbo और iQOO Z11 Turbo Pro लॉन्च किए जाएंगे। प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने अपकमिंग आइकू मोबाइल्स को अत्याधिक पावरफुल और गुड लुकिंग फोन कहा है।
लीक्स की मानें तो इस सीरीज के तहत आइकू ज़ेड11 टर्बो 5जी फोन को Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह क्वालकॉम का सबसे नया और पावरफुल मोबाइल चिपसेट है। बीते दिनों इंडिया में OnePlus 15R इसी प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जो 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यानी अगर iQOO Z11 Turbo भारत में लॉन्च होता है तो यह सीधे तौर पर वनप्लस 15आर को चुनौती देगा। बताते चलें कि अभी तक वनप्लस 15आर के अलावा कोई भी अन्य स्मार्टफोन भारतीय बाजार में इस चिपसेट पर नहीं आया है।
iQOO Z11 Turbo की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। ब्रांड की ओर से इसे 8000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है और अधिकतम बैटरी पावर 9000mAh तक भी जा सकती है। अगर वनप्लस 15आर की ही बात करें तो यह स्मार्टफोन 7400mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। यानी पावर बैकअप के मामले में अपकमिंग आइकू टर्बो फोन इससे ज्यादा ताकतवर साबित हो सकता है।
आइकू ज़ेड11 टर्बो 5जी फोन को 6.59-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फ्लैट डिस्प्ले होगी जिसे OLED पैनल पर बनाया जा सकता है। इसपर अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह आइकू मोबाइल मैटल फ्रेम पर लाया जा सकता है और फ्रंट व बैक पैनल पर ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लीक के अनुसार आइकू ज़ेड11 टर्बो 5जी फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। पिछले जेनरेशन वाले आइकू ज़ेड10 टर्बो फोन 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा पर लाए गए थे। यानी नई जेनरेशन में फैंस को फोटोग्राफी के मामले में तगड़ा बूस्ट मिलने वाला है। लीक के मुताबिक यह 200MP Samsung ISOCELL HP5 सेंसर हो सकता है और साथ में कंपनी एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दे सकती है।
आइकू ज़ेड11 टर्बो सीरीज के फोन इंडिया में आएंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। ये मोबाइल सबसे पहले चाइनीज मार्केट में एंट्री लेंगे और उम्मीद है कि कंपनी की ओर से जल्द ही लॉन्च डेट अनाउंस कर दी जाए। इस सीरीज से जुड़ी नई अपडेट और मोबाइल मार्केट की सभी ताजा खबरें आप 91मोबाइल्स पर पढ सकते हैं।