स्नैपड्रैगन 765G के साथ iQOO Z1x इस महीने हो सकता है लॉन्च, Z1 से होगा सस्ता

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/IQOO-Z1-main.jpg

iQOO ने मई महीने में अपनी लेटेस्ट ‘Z’ सीरीज़ के अंदर iQOO Z1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। 5G सपोर्ट के साथ पेश किया गए इस डिवाइस के बाद अब कंपनी इसके छोटे वर्जन iQOO Z1x को पेश करने की तैयारी कर रही है। सामने आई लीक के अनुसार डिवाइस इस महीन ही पेश किया जा सकता है। यह डिवाइस भी कंपनी के पहले डिवाइस की तरह 5G सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी की ओ से इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

एक चाइनीज टिपस्टर ने वीबो पर इस बात की जानकारी दी है कि iQOO Z1x को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह हैंडसेट कंपनी का पहला मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। वहीं, लीक्सटर का दावा है कि फोन काफी अफोर्डेबल कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि, इस जानकारी को पोस्ट कर डीलीट कर दिया गया था। लेकिन, वीबो पर इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट काफी यूजर्स ने शेयर किया है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: इंडिया में जल्द लॉन्च होंगे Vivo Y50 और Y30 धांसू फोन, कीमत 20 हजार से भी होगी कम

iQOO Z1

अगर बात करें फोन iQOO Z1 की तो इसमें 6.57-इंच एफएचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो कि 144Hz रिफ्रैश रेट के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स के पास 60Hz और 90Hz डिसप्ले चुनने का ऑप्शन सेटिंग में होगा। वहीं, 144Hz पैनल यूजर को ओवरऑल एक्सपीरियंस बेहतर बनाएगा। वहीं, आईक्यू जेड1 में मीडियाटेक के लेटेस्ट चिपसेट डायमनसिटी 1000+ दिया है।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए iQOO 5G फोन में आपको रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। डिवाइस 4K HD वीडियो शूटिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, डिवाइस में स्लो मोशन 1080P HD शूटिंग तक सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा, 12GB रैम और 4315mAh बैटरी के साथ आया प्रीमियम Vivo X50 Pro Plus, कीमत कर देगी हैरान

फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W अल्ट्रा-फास्ट प्लैश चार्जिंग टेक्निक के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि आईक्यू के इस फोन को चार्जर से 23 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, फोन सूपर लिक्यूड कूलिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।