
iQOO ने ग्लोबल मार्केट में इंडिया से पहले iQOO Z5 5G को लॉन्च कर दिया है। वहीं, इस स्मार्टफोन को भारत में 27 सितंबर को पेश किया जाएगा। इस बीच ग्लोबल मार्केट में iQOO Z5 के दस्तक देने से हम जान चुके हैं कि इंडिया में फोन किन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। वहीं, इसका इंडियन प्राइस लगभग क्या होगा। वहीं, अगर बात करें iQOO Z5 5G की तो फोन में प्रमुख स्पेसिफिकेशन के तौर पर 6.67-इंच का डिस्प्ले, 120Hz स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट, Android 11 OS और 44W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल है।
iQOO Z5 5G price
चीन में iQOO Z5 5G के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत RMB 1899 (लगभग 21,600 रुपये),12GB/256GB वेरिएंट की कीमत RMB 2099 (लगभग 23,900 रुपये) और 12GB/256GB वर्जन की कीमत RMB 2299 (लगभग 26,200 रुपये) है। यह डिवाइस ब्लू ओरिजिन, मॉर्निंग लाइट और ड्रीम स्पेस कलर ऑप्शन में आता है। भारत में iQOO Z5 की कीमत 25,000 रुपए के आसपास होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM और 120W ultra-fast flash charging के साथ लॉन्च हुआ iQOO 8 5G, मिनटों में होगी बैटरी फुल
iQOO Z5 5G specifications
iQOO Z5 5G में 6.67-इंच की FHD+ डिसप्ले दिया है जिसमें सेंटर-पोशन्ड पंच-होल कटआउट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC पर काम करता है, जिसके साथ एड्रेनो 670 GPU को जोड़ा गया है। इसके अलावा फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा फोन एंडरॉयड 11-आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करता है। साथ ही फोन 4GB एक्सटेंडेड रैम, VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम, डुअल स्पीकर के साथ सराउंड साउंड और लीनियर मोटर के साथ 4D गेम वाइब्रेशन से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z5 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP (f / 1.79 अपर्चर) सैमसंग ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ, 8MP चौड़ा लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर है। डिवाइस सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसे भी पढ़ें: iQOO 7 5G स्मार्टफोन भारत में नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और खूबियां
इसके अलावा हैंडसेट का डाइमेंशन 163.95×75.30×8.49 मिलीमीटर और वज़न 193.15 ग्राम है। फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि 44W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में iQOO Z5 5G के स्पेसिफिकेशन चीन के वएरिएंट के समान होने की उम्मीद की जा रही है।





















