iQOO का धमाका : Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Z6 5G स्मार्टफोन, Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/iQOO-Z6-5G-1-1.jpg

iQOO ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन iQOO Z6 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफ़ोन एक से बढ़कर एक स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया गया है। iQOO Z6 5G स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने क्वालकॉम के Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इस प्रोसेसर के साथ यह फ़ोन 8GB तक रैम का सपोर्ट दिया है जो यूजर्स को फास्ट और स्मूथ परफ़ॉर्मेंस ऑफ़र करता है। आइकू के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन में 6.58 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फ़ोन में 120Hz FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में स्मूथ टक का सपोर्ट दिया गया है। इस फ़ोन में वर्चुअल रैम के लिए कंपनी ने Extended RAM 2.0 का सपोर्ट दिया है, जिसकी मदद से फ़ोन की रैम को 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। मिड रेंज का यह फ़ोन गेमिंग के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है फ़ोन में 5-लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

iQOO Z6 5G स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z6 5G स्मार्टफोन को 6.58-इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और बॉडी टू स्क्रीन रेश्यो 90.61 है। इसके साथ ही डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेंट 240Hz दिया गया है। इस डिस्प्ले को Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। आइकू का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट और Adreno 619 GPU के साथ पेश किया गया है। आइकू का यह फोन Android 12 पर आधारित Funtouch 12 पर रन करता है। यह फोन 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

iQOO Z6 5G स्मार्टफोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में 5-लेयर 1445mm-स्कावयर वेपैर चैंबर सिस्टम दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, GPS, Bluetooth 5.1, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। iQOO Z6 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Z6 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP पोर्टेट लेंस दिया जाएगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में नाइट मोड, पोर्टेड मोड दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO Z6 5G Price in India

iQOO Z6 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

वेरिएंट कीमत
4GB/128GB Rs 13,999*
6GB/128GB Rs 14,999*
8GB/128GB Rs 15,999*

 

iQOO Z6 5G स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। iQOO Z6 5G स्मार्टफोन स्मार्टफोन की सेल 22 मार्च से अमेजन पर शुरू होगी। यह भी पढ़ें : बिल्डिंग से गिरने पर भी टूटेगा नहीं, 10000mAh Battery पर लॉन्च हुआ Ulefone Power Armor 14 Pro

iQOO Z6 5G स्मार्टफ़ोन की ये क़ीमत HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांजेक्शन करने मिल रहे 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ है। इसके साथ ही कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज बोनस और फ़्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफ़र कर रही है। यह फ़ोन दो कलर – ब्लैक और ब्लू ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K40S स्मार्टफोन, Snapdragon 870 प्रोसेसर साथ मचाएगा धमाल

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट