
Xiaomi होम मार्केट चीन में 17 मार्च को चीन में लॉन्च इवेंट आयोजित करने की प्लानिंग कर रहा है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी का सब ब्रांड Redmi इस लॉन्च इवेंट में तीन स्मार्टफ़ोन Redmi K50, K50 Pro, और K50 Pro+ स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही चाइनीज़ टिपस्टर Panda is Bald ने दावा किया है कि 17 मार्च को कंपनी Redmi K50 सीरीज के साथ-साथ Redmi K40S स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही टिपस्टर ने दावा है किया है कि Redmi K40S स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
Redmi K40S हो सकता है लॉन्च
Redmi K40S स्मार्टफोन में 6.67-इंच का AMOLED E4 स्क्रीन दिया गया है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। हालांकि पहले बताया जा रहा था कि रेडमी का यह स्मार्टफोन Redmi K50 हो सकता है। पिछली रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफ़ोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Redmi K50 सीरीज में मिलेगा OIS

Redmi K50 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी लगातार अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स टीज कर रही है। रेडमी ने लेटेस्ट टीजर पोस्टर को शेयर किया है, जिसमें Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने रिवील किया है कि Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किये जाएंगे। शाओमी का यह फोन मात्र 20 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाता है।
Redmi K50 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स
Redmi ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung के 2K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि Redmi K50 series सीरीज के स्मार्टफोन डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमोस और हाई रेज डबल गोल्ड सर्टिफिकेशन के साथ आएँगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन डुअल फ्रीक्वेंसी GPS, Wi-Fi 6, NFC, IR blaster, और Bluetooth 5.3 सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : बिल्डिंग से गिरने पर भी टूटेगा नहीं, 10000mAh Battery पर लॉन्च हुआ Ulefone Power Armor 14 Pro
शाओमी के सब ब्रांड रेडमी के तीन अपकमिंग स्मार्टफोन — Redmi K50, Redmi K50 Pro, और Redmi K50 Pro+ लॉन्च होने हैं। इन तीनों स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें क्रमश: Qualcomm Snapdragon 870, MediaTek Dimensity 8100, और MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे। रेडमी इस सीरीज के गेमिंग स्मार्टफोन Redmi K50 Gaming Edition को पहले ही Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ लॉन्च कर चुकी है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12 और Xiaomi 12X की दमदार फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में हुई एंट्री










