
iQOO Z6 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च के बाद कंपनी भारत में इसका प्रो वर्जन iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वीवो का सब ब्रांड आईकू ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही भारत में iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी के लेटेस्ट सोशल मीडिया कॉन्टेस्ट में अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन से जुड़े पूछे हैं। इतना ही नहीं इसके इनाम में अपकमिंग स्मार्टफोन के दो यूनिट रखे हैं। इस कॉन्टेस्ट में 12 अप्रैल तक हिस्सा लिया जा सकता है। लगता है कि आईकू का यह स्मार्टफोन भारत में 20 अप्रैल तक लॉन्च हो सकता है।
iQoo ने यूट्यूब पर Raid Nights Grand Finale एपिसोड में कंफर्म किया है कि अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन 25,000 रुपये तक की कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन होगा। iQoo ने यह भी बताया कि Z6 सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में Antutu बेंचमार्क टेस्ट में 5,50,000 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। इसके साथ ही iQoo ने कंफर्म किया है कि iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा।
iQoo Z6 Pro के इंडिया लॉन्च को लेकर यूं तो खबरें पहले से आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने iQoo Z5 सीरीज में भी यही प्रोसेसर दिया था।
iQoo Z6 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
हाल की लॉन्च किए iQoo Z6 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.58-इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में वाटरड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च
iQoo Z6 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। आइकू का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित FunTouchOS 12 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन




















