
iQoo Z6 स्मार्टफोन भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया है। अब iQoo भारत में Z-सीरीज का नया स्मार्टफोन iQoo Z6 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग iQOO Z6 Pro कंपनी के Z सीरीज का पहला प्रो-मॉडल होगा। वीवो का सब ब्रांड आइकू अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च को पहले ही कंफर्म कर चुका है। कंपनी का कहना है कि 25,000 रुपये तक की कीमत में यह सबसे फास्ट स्मार्टफोन है। लॉन्च से ठीक पहले यूट्यूब चैनल Techburner ने iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक और की-स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं।
iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। बता दें कि Z सीरीज़ के सभी फ़ोन में कंपनी ने अब तक नॉच ही दिए हैं। इसके साथ ही वीडियो में इसके बैक पैनल का डिजाइन भी सामने आता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो कैमरा रिंग दिए गए हैं। इसमें एक प्राइमरी कैमरा और दूसरे में सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिए गए हैं।
iQoo Z6 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन कंपनी के Z-सीरीज का पहला फोन होगा जो OLED पैनल के साथ आएगा। iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में 1300निट्स की ब्राइटनेस दी जाएगी।
iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। इसके साथ ही प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक माइक्रो लेंस दिया जाएगा। iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह फोन मात्र 40 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाएगा। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन
iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि Antutu बेंचमार्क पर फोन ने 550k पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 स्मार्टफोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च


















