iQOO Z7 5G फोन 18 हजार से भी कम में हो सकता है इंडिया में लॉन्च, सामने आया प्राइस

Join Us icon
Highlights

  • iQOO Z7 5G फोन की कीमत 17,999 रुपये बताई गई है।
  • यह स्मार्टफोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
  • आईकू ज़ेड7 5जी फोन 21 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है।

iQOO Z7 5G फोन 21 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने वाला है। 91मोबाइल्स अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले ही शेयर कर चुका है। वहीं अब आईकू ज़ेड7 5जी का प्राइस भी सामने आ गया है। इंडस्ट्री सोर्स के जरिये मिली जानकारी के अनुसार यह मोबाइल फोन 17,999 रुपये में लॉन्च होगा तथा दो मैमोरी वेरिएंट्स सेल के लिए उपलब्ध होगा।

आईकू ज़ेड7 5जी का प्राइस

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये iQOO Z7 5G के मैमोरी वेरिएंट्स तथा कीमत की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह मोबाइल फोन दो मैमोरी वेरिंएट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी। सूत्र के अनुसार आईकू ज़ेड7 5जी प्राइस 17,999 रुपये होगा। यह फोन की शुरूआती कीमत हो सकती है। वहीं बताया गया है कि यह फोन Pacific Night और Norway Blue कलर में मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें: धमाल मचाने इंडिया आ गया Moto G73 5G, जानें प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स

आईकू ज़ेड7 5जी स्पेसिफिकेशन्स

  • MediaTek Dimensity 920
  • ultra gaming mode
  • 6.4″ AMOLED Display
  • 64MP Rear camera
  • 4,500mAh battery
  • प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्मार्टफोन 6.4 इंच वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो 1200हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। फोन स्क्रीन के तीन किनारे जहां नैरो बेजल्स वाले होंगे वहीं नीचे चौड़ा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। इस आईकू फोन की डिस्प्ले पर एचडीआर10+ जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

    iqoo z7 5g launch date in india 21 march

    iQOO Z7 5G फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 920 प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा कंपनी की ओर से कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह आईकू मोबाइल 4,85,000 से भी अधिक AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है। इंडिया में लॉन्च होने वाले आईकू ज़ेड7 5जी फोन में 8 जीबी रैम मैमोरी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं फोन के एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट मार्केट में एंट्री ले सकते हैं।

    64MP Camera phone iqoo z7 5g might launch in india on 21 march specifications leaked

    यह आईकू फोन मोबाइल गेमिंग के लिए बेहतरीन साबित होगा। इस फोन में अल्ट्रा गेमिंग मोड तथा 4डी गेम वायब्रेशन जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर​ दिया जाएगा वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच बैटरी दी जाएगी। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 21 मार्च का इंतजार करना होगा।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here